लाॅ एन्ड ऑर्डर को मेनटेन करना हमारी पहली प्राथमिकता: अरविंद कुमार पांडेय | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर-खीरी (यूपी), NIT:

लाॅ एन्ड ऑर्डर को मेनटेन करना हमारी पहली प्राथमिकता: अरविंद कुमार पांडेय | New India Times

कोतवाली गोला का चार्ज संभालते ही अरविंद कुमार पांडेय ने पत्रकार वार्ता में बताया कि सरकार के द्वारा चलाए जा रहे कोरोना काल में चल रहे दिशा निर्देशों का पालन करना व लाॅ एन्ड आर्डर को मेनटेन करना हमारी पहली प्राथमिकता में शामिल है।
मालूम हो कि विगत लगभग चार महीनों से गोला प्रभारी निरीक्षक के पद पर अनिल यादव गोला चार्ज संभाल रहे थे लेकिन अकारण ही इनका तबादला लाइन को करते हुये पुलिस अधीक्षक विजय ढुल ने कल दोपहर को लखीमपुर लाइन में प्रतिक्षारत कोतवाल अरविंद कुमार पांडेय को गोला की कमान सौंपी है। वहीं उन्होंने चार्ज लेने के पश्चात पत्रकारों से रुबरू होकर अपनी बात रखी कि किसी भी कीमत पर क्राइम को कंट्रोल किया जायेगा व अवैध रूप से संचालित हो रहे मिट्टी के खनन, लकड़ी कटान, जुआ आदि को तत्काल प्रभाव से रोका जायेगा।वहीं कोरोना काल में उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुसार जो व्यापारियों, ग्राहकों व आम नागरिकों के लिये जो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के नियम हैं वह शाशर्त लागू रहेगा। गोला में जाम की समस्या को भी गाइड लाइन बनाकर समाप्त किया जायेगा व मेलों, त्योहारों को सरकार के अनुपालन में ही सम्पन्न कराया जायेगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version