सेंध काटकर एक साथ दो दुकानों में हुई चोरी की वारदात, सीसीटीवी कैमरा भी ले उड़े हाईटेक चोर, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे हैं सवाल | New India Times

फराज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

सेंध काटकर एक साथ दो दुकानों में हुई चोरी की वारदात, सीसीटीवी कैमरा भी ले उड़े हाईटेक चोर, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे हैं सवाल | New India Times

चोरी की वारदातों पर पुलिस के नियंत्रण का चाबुक शायद कमजोर हो चुका है, आये दिन चोरी की वारदातों से जहाँ क्षेत्र में दहशत का माहौल है वहीं पुलिस कुम्भकर्णी नींद से जागने का नाम नहीं ले रही है। कोई सबूत न छूटे इसके लिए चोर भी हाईटेक हो चुके हैं। ताज़ा मामला जनपद बहराइच के थाना हरदी के रमपुरवा चौकी का सामने आया है, यहाँ चोर चोरी की वारदात के साथ सामने लगे सीसीटीवी कैमरा व उसकी फुटेज भी उड़ा ले गये। हाईटेक अंदाज में हुई चोरी की चर्चा लोगों की जुबान पर है लेकिन पुलिस सुस्त हाथी की तरह झूमती नजर आ रही है।

सेंध काटकर एक साथ दो दुकानों में हुई चोरी की वारदात, सीसीटीवी कैमरा भी ले उड़े हाईटेक चोर, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे हैं सवाल | New India Times

मिली जानकारी के अनुसार हरदी थाना क्षेत्र के टेडवा सिस्टीपुर निवासी ननकू पुत्र कंधई ने स्थानीय थाने पर तहरीर देकर बताया कि रमपुरवा चौकी स्थित बियर शाप व अंग्रेजी शराब की दूकान पर रात में रखवाली करता है, बीती रात चोरों ने दुकान में सेंध लगाकर दुकान से हजारों रूपये के बियर व एक मल्टीमीडिया एंड्राइड मोबाइल चुरा ले गए। एक साथ दो दो दुकानों की चोरी से आसपास के लोग खौफजदा हैं। पीडित ने बताया कि थाने पर तहरीर दी गयी है लेकिन पुलिस ने मौके की जांच करना भी मुनासिब नहीं समझा।
पुलिस के शिथिल रवैये से चोरों के हौसले बुलन्द हैं। क्षेत्र में आये दिन कहीं न कहीं चोरी की वारदात होती रहती है लेकिन पुलिस सोती नजर आ रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version