मो.मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

कपड़ा बैंक छिंदवाड़ा के द्वारा कोरोना योद्धाओं को किया सम्मानित। जिसमें मुस्लिम विकास परिषद जुन्नारदेव एवं डूंगरिया के सम्मानीय सदस्य उपस्थित थे। कपड़ा बैंक सेवा संगठन छिंदवाड़ा जिले से काम करती है जिसमें कपड़ा जूते चप्पल वितरण कर गरीबों को दिया जाता है। इस अवसर पर मध्य प्रदेश मुस्लिम विकास परिषद नगर डूंगरिया के अध्यक्ष आरिफ खान के साथ अन्य पदाधिकारियों को भी सामूहिक रूप से सम्मानित किया गया जिसमें आरिफ खान, असरदाद खान, उमरदीन खान, मुबारक अली, साजिद खान और बशीर खान उपस्थित रहे।
