राजस्थान शिक्षक संघ एकीकृत के माध्यम से शिक्षिकाएं बनेंगी महिलाओं की आवाज: रेखा शर्मा | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

राजस्थान शिक्षक संघ एकीकृत के माध्यम से शिक्षिकाएं बनेंगी महिलाओं की आवाज: रेखा शर्मा | New India Times

शिक्षक संघ एकीकृत शाखा की महिला शिक्षिका सेना (एकीकृत) की प्रथम बैठक जिला अध्यक्ष रेखा शर्मा की अध्यक्षता में पंचायत समिति परिसर धौलपुर में आयोजित हुई जिसमें आगामी दिनों में जिला महिला एकीकृत शिक्षिका सेना की कार्यकारिणी की घोषणा करने की सहमति भी बनी। शिक्षक संघ एकीकृत की जिला अध्यक्ष रेखा शर्मा ने बताया कि शिक्षा विभाग में कार्यरत महिलाओं के लिए एकीकृत संघ ने महिला शिक्षक संघ एकीकृत शिक्षिका सेना के नाम से हर जिले में एक संगठन बनाया जाएगा जिसकी धौलपुर जिले में आज प्रथम बैठक आयोजित हुई जिसमें महिला शिक्षिकाओं ने उत्साहित होकर बड़ी संख्या में भाग लिया औऱ सभी ने एक राय से आगामी दिनों में महिला सेना (एकीकृत) की कार्यकारिणी बनाने पर सहमति दी। उनहोंने बताया कि आने वाले दिनों में दीपावली मिलन समारोह भी आयोजित किया जाएगा। इसका कार्य महिला शिक्षिकाओं को अगर कोई परेशानी आती है तो सभी उसका मिलकर हल भी निकालेंगी। शिक्षक संघ एकीकृत इस प्रकार महिलाओं के लिए मंच उपलब्ध करवाएगा। संघ की नीतू अग्रवाल ने बताया कि महिला सेना अपने स्तर पर भी महिलाओं की समस्याओं के समाधान अधिकारियों से मिलकर करवाएगा और अन्य सामाजिक कार्यक्रम औऱ जिला प्रशासन के सहयोग का भी कार्य करेगा और रचनात्मक कार्यक्रम भी जारी रखेगा। शिक्षा क्षेत्र में नवाचार भी किया जाएगा और शाला दर्पण में पूरी तरह संघ महिला शिक्षिकाओं को ट्रेंड भी करने में सहयोग करेगा। संघ की गीता सिंह गीता शर्मा ने अपने सयुंक्त बयान में बताया कि नोशनल वेनिफिट वाले शिक्षकों, व पी डी खाते से मिलने वाली सेलरी के लिए, शेष एम डी एम की राशि व अन्य स्थानीय समस्या के लिए सी डी ई ई ओ को आगामी दिनों में ज्ञापन दिया जाएगा।

इस अवसर पर सीमा वैष्णव, गीता शर्मा, महादेवी बघेला, अंजुवाला, अंजना शर्मा, राधा देवी, ममता वर्मा, राधा गर्ग, रीना चाहर, कमलेश, आशा शर्मा, मंजू वर्मा, शकुन्तला, सपना शर्मा, अंजुम बेगम, रेखा मंगल, सविता महावर, मोनिका राजोरिया, प्रीति शर्मा, रितु रस्तोगी, वीरपाल कोर, गीता सिंह, नीतू अग्रवाल आदि उपस्थित थीं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version