क्राइम ब्रांच पुलिस भोपाल ने पारदी नकबजन गिरोह का किया पर्दाफाश, 6 थानों के 9 चोरी के प्रकरण का माल बरामद, 4 आरोपी गिरफतार | New India Times

शाहनवाज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

क्राइम ब्रांच पुलिस भोपाल ने पारदी नकबजन गिरोह का किया पर्दाफाश, 6 थानों के 9 चोरी के प्रकरण का माल बरामद, 4 आरोपी गिरफतार | New India Times

थाना क्राइम ब्रांच भोपाल की टीम को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि तीन व्यक्ति न्यू मार्केट दशहरा मैदान में बैठकर सोने चांदी के सामान के बंटवारे एवं बेचने की बाते कर रहे हैं उनके पास चोरी के जेवरात हो सकते हैं। वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना से अवगत कराया गया। प्राप्त निर्देशानुसार मुखबिर द्वारा बताये स्थान दशहरा मैदान न्यू मार्केट पहुंचकर घेराबंदी कर तीनों संदेहियों को हिरासत में लेकर नाम पता पूछा तो अपना नाम 1. तारा सिंह पारदी 2. सरोज सिंह पारदी 3. फतेह सिंह पारदी निवासी भोपाल का होना बताया जिनकी पृथक-पृथक तलाशी ली गई जिसमें तारा सिंह के पास से सोने की दो अंगूठी एवं एक जोड चांदी की पायल एवं संदेही सरोज पारदी की जेब से सोने की एक चेन, सोने की एक अंगूठी एवं फतह सिंह की तलाशी में सोने की एक चेन, कान के एक जोड बूंदे, सोने की अंगूठी मिली। जिसके संबंध में पूछताछ पर कोई कागजात न होना बताया। पूछताछ की गई लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके न ही कागजात पेश कर सके।

क्राइम ब्रांच पुलिस भोपाल ने पारदी नकबजन गिरोह का किया पर्दाफाश, 6 थानों के 9 चोरी के प्रकरण का माल बरामद, 4 आरोपी गिरफतार | New India Times

संदेहियों के पास मिले सोने चांदी के जेवरात चोरी की मशरूका होने का पूर्ण संदेह होने पर तीनो आरोपियों के पेश करने पर सोने चांदी को विधिवत जप्त कर 0/20 धारा 41(1-4) जा.फौ. 457, 380 भादवि में जप्त कर आरोपियों को विधिवत गिरफतार किया गया साथ ही आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि कुछ चोरियों का माल उनने बैरागढ निवासी विजय राय चंदानी को बेचा था। जिसे उक्त प्रकरण में गिरफतार कर उक्त चोरियों का माल बरामद किया गया। विस्तृत पूछताछ में आरोपीगणों ने भोपाल के थाना शाहपुरा 02 मामले, मिसरोद 01, जहां0बाद 01, गोविन्दपुरा 02, हबीबगंज 01, कोलार 02 प्रकरणों में गये स्वर्ण आभूषण, नगदी आदि चोरी करना स्वीकार किया है। जैसा कि विदित है कि थाना क्राइम ब्रांच भोपाल द्वारा पूर्व में भी 22 नकबजनियों का खुलासा लगभग 17 लाख रूपये का माल बरामद जिसमें 1,42,000/- रूपये नगद जप्त किये जाकर 06 आरोपियों को गिरफतार किया जा चुका है।

तरीका वारदात

सूने मकानों की रैकी कर गिरोह के सदस्य सूने व सभ्रान्त मकानों में रात्रि के समय घरो में लगे दरवाजों के कुंदा उखाड कर, खिडकी की चटकनिया उखाडकर एवं ताला तोडकर वारदात को अंजाम दिया करते था।

गिरफतार आरोपियों की जानकारी

  1. तारा सिंह पारदी पिता अंधेर सिंह पारदी उम्र 19 साल निवासी झुग्गी न. 4 गली नं. 4 ऐहशान नगर थाना निशातपुरा भोपाल।
  2. सरोज सिंह पारदी पिता अंधेर सिंह पारदी उम्र 25 साल निवासी झुग्गी न. 4 गली नं. 4 ऐहशान नगर थाना निशातपुरा भोपाल।
  3. फतेह सिंह पारदी पिता बाम्बी सिंह पारदी उम्र 40 साल निवासी झुग्गी नं. 98 ऐशसान नगर पारदी मोहल्ला निशातपुरा भोपाल।
  4. विजय राय चंदानी निवासी बैरागढ।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article