रक्तदान शिविर में प्रत्येक रक्तदाता को दिया गया हेल्मेट और प्रशस्ति पत्र, जिंदगी अनमोल है इसे बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है: विनोद दीक्षित | New India Times

साबिर खान, ब्यूरो चीफ, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

रक्तदान शिविर में प्रत्येक रक्तदाता को दिया गया हेल्मेट और प्रशस्ति पत्र, जिंदगी अनमोल है इसे बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है: विनोद दीक्षित | New India Times

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति उत्तर प्रदेश वा श्री झूलेलाल थैलेसीमिया सोसाइटी मथुरा द्वारा संयुक्त रुप से बुधवार को लाइफ केयर चैरिटेबल ब्लड बैंक हाईवे प्लाजा के सामने NH 2 मथुरा पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ सिंधी जनरल पंचायत मथुरा के महामंत्री बसंत लाल मंगलानी वा ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने संयुक्त रुप से फीता काटकर किया। रक्तदान शिविर की संयोजक महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश सचिव सुश्री कोकल भाटिया की देखरेख में संचालित किया गया। चंदानी ने अपना जन्मदिन मनाने पहले रक्तदान किया उसके बाद अपना केक काटकर सभी लोगों में वितरण किया। मथुरा जनपद रक्तदान शिविर में 52 यूनिट दिया गया। रक्तदान शिविर में पहली बार बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं के साथ पुरुषों ने अपना रक्त देते हुए बड़े हर्ष उल्लास के साथ हर्ष व्यक्त किया। रक्तदान शिविर में अधिकतर युवा जो कि पहली बार अपना रक्त देते हुए गर्व कर रहे थे जबकि इस वक्त कोरोना महामारी ने जिस प्रकार पूरे संसार को घेरा हुआ है, बावजूद इसके सभी युवा वर्ग ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और सबने मिलकर 52 यूनिट रक्त का दान किया। कोरोना महामारी के दौरान ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति की तरफ से यह सातवां रक्तदान शिविर लगाया गया। इस शिविर में संस्थाओ में ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति उत्तर प्रदेश की तरफ से अध्यक्ष विनोद दीक्षित, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती श्वेता शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष रश्मि संदीपन नागर, प्रदेश सचिव सुश्री कोकल भाटिय, युवा अध्यक्ष अर्जुन पंडित, मीडिया प्रभारी हेमंत अग्रवाल, दूसरे मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा, महिला प्रकोष्ठ महानगर अध्यक्ष श्रीमती सुनीता उपाध्याय का सहयोग रहा वहीं श्रीझूलेलाल थैलेसीमिया सोसाइटी रजिस्टर्ड मथुरा की तरफ से अध्यक्ष सुनील कुमार पंचवानी, चंदन लाल आडवाणी, चंद्रकांत लालवानी, जितेंद्र लालवानी, जीवंत चंद्रानी की सराहनीय भूमिका रही। ब्लड बैंक में खास बात ये देखने को मिली कि ब्लड बैंक ने सफाई और भी अन्य व्यवस्था जैसे मास्क, ग्लब्स तथा अन्य सभी सुरक्षा का भी पूर्ण पालन किया। आज त्यौहार के रूप में बनाया गया, इसी उपलक्ष में ब्लड बैंक को बहुत सुंदर सजाया गया था। ब्लड बैंक के निदेशक बृजेश शर्मा ने कहा हम समाज को रक्तदान के लिए जागरूक करने के साथ समय-समय पर लोगों की मदद के लिए रक्तदान का शिविर का आयोजन करते रहते हैं। रक्त दाताओं के द्वारा दिया गया रक्त कैंसर, थैलेसीमिया, गर्भवती महिला, लावारिस मरीजों के उपयोग में किया जाता है।

रक्तदान शिविर में प्रत्येक रक्तदाता को दिया गया हेल्मेट और प्रशस्ति पत्र, जिंदगी अनमोल है इसे बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है: विनोद दीक्षित | New India Times

मैनेजिंग डायरेक्टर राजकुमार बघेल ने कहा है कि हम रक्तदान करने वाले सभी रक्त दाताओं को प्रोत्साहन के रूप में मास्क और सुरक्षा रूप में भेंट किए साथ ही अपनी ओर अपने परिवार की सुरक्षा का भी संदेश दिया, ये भी बताया कि रक्तदान कोई गलत नहीं है बल्कि यह शरीर को स्वस्थ रखने में बहुत सहयोगी है।

रक्तदान शिविर में प्रत्येक रक्तदाता को दिया गया हेल्मेट और प्रशस्ति पत्र, जिंदगी अनमोल है इसे बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है: विनोद दीक्षित | New India Times

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जनजागरूकता समिति के प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने सभी रक्त दाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जिंदगी अनमोल है इसे बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है। रक्तदान कभी ना कभी तीन ज़िन्दगियों को जीवन देने के उपयोग में आता है, तो सभी से अनुरोध है कि रक्तदान समय-समय पर करते रहें। यह सातवां रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है जो जीवन को वह माध्यम दिया है जो किसी के जीवन में उपयोगी साबित होगा, इसके लिए सभी रक्त दाताओं को बधाई दी गई। रक्तदान शिविर में पहुंचकर महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती श्वेता शर्मा ने कहा कि आज महिलाओं ने भी बड़ी संख्या में रक्तदान किया है इसके लिए उन्होंने बधाई दी और साथ ही उत्साहवर्धन करते हुए महिलाओं को सम्मानित किया। शिविर में रक्तदान करने वालों में श्रीमती सीमा पंजवानी, श्रीमती मंजू लखवानी, कुमारी कशिश सलूजा, कुमारी चंचल, श्रीमती मधु लखवानी, लविश पंजवानी, विक्की पंजवानी, मुकुंद अग्रवाल, पवन सिंह सिसोदिया, एडवोकेट सचिन विष्णु कुमार मंगलानी, पुरुषोत्तम मीठी वाणी, चेतराम सैनी, नंदलाल, कविता, मनोज, मेघना वशिष्ठ, अर्जुन सिंह, विजय कुमार, राजकुमार सिंह, संजना लालवानी, अजय वर्मा, हर्ष वर्मा, श्रीमती सुधा लालवानी, विशाल पंजवानी, रॉबिन चौधरी, कुणाल गुर्जर आदि लोगों ने अपना रक्तदान किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version