रक्तदान शिविर में लोगों ने किया बढ़-चढ़कर रक्तदान, बड़ी संख्या में महिलाओं एवं छात्रों ने भी किया रक्तदान | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

रक्तदान शिविर में लोगों ने किया बढ़-चढ़कर रक्तदान, बड़ी संख्या में महिलाओं एवं छात्रों ने भी किया रक्तदान | New India Times

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कांग्रेसी विधायक आरिफ मसूद द्वारा अंकुर खेल मैदान के सामने अपने शासकीय आवास पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 400 लोगों ने रक्तदान किया। इस शिविर में महिलाओं एवं छात्रों ने भी बढ़-चढ़कर रक्तदान किया।
सब से पहले विधायक आरिफ मसूद ने स्वयं रक्तदान कर शिविर की शुरूआत की।

इस अवसर पर विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि भोपाल में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है जिस के कारण ब्लड बैंकों में ब्लड की कमी हो रही है। इसको ध्यान में रखते हुए मध्य विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता एवं आमजन ने मेरी अपील पर इतनी बड़ी संख्या में लोगों ब्लड डोनेट किया है, इस ब्लड डोनेशन में छात्राओं और महिलाओं ने भी रक्तदान किया। मैं इन सभी लोगों का आभारी हूॅ।
विधायक आरिफ मसूद ने कहा ब्लड डोनेशन करने से इंसान को दिल से खुशी महसूस होती है। इसलिए इंसान को खुश रहने के लिए इससे बड़ा कोई काम नही है अगर किसी को ब्लड देने से किसी की जान बचती है तो इससे मन को खुशी और संतुष्टि का भाव मिलता है। देश कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण के खिलाफ जंग लड़ रहा है ऐसे मे जरूरी है कि रक्त की कोई कमी ना रहे इसके लिए आज रक्तदान शिविर का आयोजन मेरे द्वारा रखा गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article