'तेरे पिता को काट डाला अब तुझे भी काट डालूंगा', पीड़ित ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, डीजीपी, अम्बेडकरनगर एसपी से लगाई न्याय की गुहार | New India Times

गणेश मौर्य, ब्यूरो चीफ, अंबेडकरनगर (यूपी), NIT:

'तेरे पिता को काट डाला अब तुझे भी काट डालूंगा', पीड़ित ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, डीजीपी, अम्बेडकरनगर एसपी से लगाई न्याय की गुहार | New India Times

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जहाँ प्रदेश से अपराधियों का नामोनिशान मिटाने की कवायद चल रही है वहीं दूसरी तरफ अंबेडकर नगर जिले के छुट्टा अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। आपको बताते चलें कि हसंवर थाना क्षेत्र की घटना जहां पिता को मौत के घाट उतारने के बाद अब अपराधी परिवार वालों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
पीड़ित आफताब हुसैन के पिता हबीबुर्रहमान उर्फ पहाड़ी कि बीते दिनों निर्मम हत्या कर दी गई थी। अफताब ने बताया कि मेरे पिता डॉक्टर थे अपने घर में ही क्लीनिक खोल रखे थे 24/ जुलाई/2020 को सुबह 7:30 बजे मेरे पिता क्लीनिक खोल कर बैठे थे तभी पुरानी रंजिश को लेकर मेरे मोहल्ले के ही रहने वाले मोहम्मद सादाब पुत्र अब्दुल रऊफ मोहम्मद फारुख पुत्र अब्दुल रज्जाक पिस्टल और बांका लेकर क्लीनिक में घुस आए और मेरे पिता हबीबुर्रहमान अपनी जान बचाने के लिए निकलकर कैलाश गुप्ता के मकान की तरफ भागे वहां कमरे में घुस गए पीछे से दोनों दौड़ते हुए कैलाश गुप्ता के कमरे में आकर बांके से गर्दन पर हमला कर उनकी हत्या कर दिए मेरा भाई मोहम्मद बिलाल वाह मोहल्ले के कई लोग दौड़े तो वे दोनों फायरिंग करते हुए चौक की तरफ भागे मेरे पिता की हत्या करने में अब्दुल राउफ पुत्र रज्जाक अब्दुल्ला पुत्र हाजी खुद्दुस मोहम्मद मदनी पुत्र सफी मोहम्मद मारूफ पुत्र अब्दुल रज्जाक अब्दुल रहमान उर्फ मनसूर पुत्र अब्दुल रज्जाक निवासी गण हंसकर के सब लोग रंजिश में शामिल थे। जिनके खिलाफ हंसवर थाने में302,120B के तहत मामला पंजीकृत हुआ कुछ आरोपियों की अब तक पुलिस द्वारा गिरफ्तारी नहीं की गई है उनके द्वारा फोन पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है जिसको लेकर पीड़ित ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री डीजीपी अम्बेडकरनगर एसपी से न्याय की गुहार लगाई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article