बाड़ी ABVP इकाई ने SBI बैंक के खिलाप उप जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

बाड़ी ABVP इकाई ने SBI बैंक के खिलाप उप जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन | New India Times

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई बाड़ी के द्वारा उप जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में जिला सयोंजक दिनेश गुर्जर ने बताया कि ABVP बाड़ी के कार्यकर्ताओं द्वारा स्टेट बैंक शाखा बाड़ी की अकर्मण्यता को सामने लाया गया और अपनी बात को उच्चाधिकारियों द्वारा जनरल मैनेजर भरतपुर सर्किल स्टेट बैंक को अवगत कराया गया है लेकिन अभी तक एक भी बार कोई कठोर कार्यवाही ना होने के चलते बैंक कर्मियों के व्यवहार में कोई भी परिवर्तन नहीं आ रहा है

तथा जिला छात्रा प्रमुख काजल परमार एवं काजल जाट ने बताया कि अब बैंक के कर्मचारियों द्वारा अब सैनिक विधवाओं को भी प्रताड़ित किया जा रहा है। ऐसा ही एक मामला सोमवार को देखने को मिला जब एक सैनिक विधवा वीरांगना भूरू देवी पत्नि स्वर्गीय रणवीर सिंह परमार [पूर्व सैनिक] जिसकी उम्र तकरीबन 75 वर्ष है लगातार लंबे समय से बैंक में अपने पेंशन के कागजों के लिए चक्कर लगा रही है जिसकी कई बार बैंक कर्मचारियों द्वारा कागज लिए जाने के बावजूद भी काम नहीं किया गया है ऐसे में अब तक यह भी सुनिश्चित नहीं है कि बैंक कर्मचारियों द्वारा उक्त महिला की पेंशन फाइल तैयार की गई है अथवा नहीं, इसी को लेकर प्रताड़ित विधवा महिला द्वारा शिकायत भी दर्ज कराई गई है। नगरमंत्री राहुल कौशल एवं ओमवीर अंदाना ने बताया कि बैंक कर्मचारियों द्वारा अभद्र भाषा के प्रयोग के साथ-साथ अपने खाता धारकों से बेहद ही रूखा व्यवहार किया जाता है, हालत इतने खराब हैं कि कोई सामान्य व्यक्ति बैंक परिसर में जाना तक उचित नहीं समझता ऐसे में कोई कठोर कार्यवाही ना होने के चलते बैंक कर्मचारी भी आश्वस्त होकर अपनी कुर्सियों पर समय पास करते रहते हैं लेकिन अब पानी सर से ऊपर हो चुका है ऐसे में जिला कलेक्टर महोदय से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्रार्थना करता है कि जल्द से जल्द स्टेट बैंक कर्मचारियों पर कठोर कार्यवाही करें ताकि कर्मचारियों की व्यवहार में बदलाव हो सके ऐसा ना किए जाने पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कोई बड़ा आंदोलन करने का विचार कर रहा है जिसमें यदि कोई भी हानि होती है तो उसका समस्त खामियाजा जिला प्रशासन का होगा। इस दौरान जिला सयोंजक दिनेश गुर्जर, छात्र प्रमुख काजल परमार, नगरमंत्री राहुल कौशल, ओमवीर अंदाना, लल्ली परमार, मुरारी मीणा, शुभम परमार, काजल जाट, उमाशंकर सेन, हेमंत कुमार, विवेक, लक्ष्मण, धारा, अरविंद प्रजापति, हर्षित, सुनील, सचिन दिवाकर, प्रदीप कुमार, शिवपूजन गुर्जर, आसिफ खान, सोहेल खान, गौरव शर्मा, राहुल, धीरज, सोनल परमार आदि कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

By nit

Exit mobile version