अधिवक्ताओं तथा पक्षकारों की समस्याओं के निराकरण हेतु विधायक कमलेश शाह ने उच्च न्यायालय को लिखा पत्र | New India Times

आसिम खान, ब्यूरो चीफ, छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

अधिवक्ताओं तथा पक्षकारों की समस्याओं के निराकरण हेतु विधायक कमलेश शाह ने उच्च न्यायालय को लिखा पत्र | New India Times

अधिवक्ता संघ अमरवाड़ा द्वारा विगत दो दिनों पूर्व ही सभी अधिवक्ताओं एवं पक्षकारों की समस्याओं एवं सिविल कोर्ट प्रारंभ कर नियमित सुनवाई करने के लिए क्षेत्रीय विधायक कमलेश शाह को ज्ञापन सौंपकर अपनी बात माननीय उच्च न्यायालय एवं शासन प्रशासन तक पहुंचाने एवं समाधान करने का निवेदन किया गया था।

सनद रहे 15 मार्च 2020 से सिविल न्यायालय कोरोना काल के चलते पूर्ण रूप से बंद है जिससे पक्षकारों एवं अधिवक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है एवं टेलिफोनिक और वीडियो कांफ्रेंसिंग से न पक्षकार संतुष्ट हो रहा है और न ही अधिवक्ता। प्रशासन द्वारा गैर न्यायिक संस्थान नियमों के साथ प्रारंभ कर दिए हैं इसलिए ज्ञापन में माननीय उच्च न्यायालय से मांग की गई है कि न्यायिक क्षेत्र भी नियमों के साथ नियमित रूप से प्रारंभ किया जाना चाहिए। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए विधायक श्री शाह द्वारा अधिवक्ताओं और पक्षकारों की समस्या को पूरी संवेदनशीलता और गंभीरता से लेते हुए माननीय उच्च न्यायालय को पत्र लिखकर शीघ्र सिविल कोर्ट में नियमित सुनवाई किए जाने हेतु निवेदन किया है। अधिवक्ता गण और पक्षकारों का साथ देने के लिए तहसील अधिवक्ता संघ अमरवाड़ा ने विधायक श्री कमलेश शाह के प्रति आभार व्यक्त किया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article