रोजगार के नाम पर झूठे सपने दिखा कर ठगी करने वाली कंपनी के स्थानीय प्रबंधक सहित 7 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times

त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

रोजगार के नाम पर झूठे सपने दिखा कर ठगी करने वाली कंपनी के स्थानीय प्रबंधक सहित 7 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times

रोजगार के नाम पर झूठे सपने दिखाकर एपीएलएल स्मार्ट बेल्यू नाम की प्रोडेक्ट कम्पनी द्वारा देवरी क्षेत्र में करीब 200 छात्र छात्राओं को नौकरी लगवाने के नाम पर प्रति व्यक्ति 15 हजार रुपये लेकर कम्प्यूटर के फर्जी प्रमाण पत्र देकर नौकरी लगवाने का झांसा देकर गुमराह किया गया जिनमें से दो बच्चे नाबालिग हैं उनको भी कम्प्यूटर डिप्लोपा व नौकरी के नाम पर गुमराह किया गया जबकि वह प्रमाण पत्र व रजिस्ट्रेशन कम्पनी का है न कि किसी मान्यतः प्राप्त काॅलेज का, रजिस्ट्रेशन में प्रोडेक्ट कम्पनी के सामान को सेल करने का कार्य लिखा गया है जबकि कम्प्यूटर डिप्लोमा के नाम पर छात्र छात्राओ को गुमराह करते हुये लाखों रुपये कमाने की बात करके उनका विश्वास जीत कर झूठे सपने दिखाये जा रहे थे। क्षेत्र के अधिकतर ऐसे बच्चो को गुमराह किया गया जो अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग से हैं और बेहद गरीब स्थिति के हैं। उन को कम्पनी में जोड़कर अन्य और बच्चों को लाने पर प्रति छात्र पर उस लाने वाले वच्चे को एक हजार दिया जाता था। इस फर्जी बाडा में पता लगा कि सागर हेड रोमन यादव है वह देवरी क्षेत्र के हेड बृन्दावन अहिरवार है जो टीकमगढ के निवासी है जिसमे इनके द्वारा देवरी के गांधी वार्ड मै व गौरझामर केसली मै भी ऑफिस बनाकर एस सी एस टी के गरीब छात्र छात्राओ को गुमराह करके फर्जी तरीके से लाखो रुपया बसूले गये जिसकी खबर समाचार पत्रो मै छपने से मामला उजागर होते एसडीओपी कुमारी पूजा शर्मा द्वारा मामले मै तुरंत एक्सन लेकर फर्जी बनेऑफिस पर कार्यवाही कराकर देवरी क्षेत्र हेड वृन्दावन अहिरवार जो टीकमगढ का निवासी है उसको रास्ते में पुलिस द्वारा भागते हुये दर दबोचा लिया व सागर हेड रोमन यादव मौके से फरार व सभी ऑफिस के अन्य करीब छै से सात छात्रो ऑफिस से थाने बुलाकर पूछताच की गई कम्पनी के देवरी हेड वृन्दावन से सभी कागज बुलवाये गये जांच के लिये जिसमे पुलिस निम्न बिन्दुओ पर जांच चल रही है।

“इस सम्बंध मै सागर एस पी अतुल सिह का कहना है कि पूरे मामले की जांच कर पूरे कम्पनी के कागजो की जांच की जायेगी यदि ठगी का मामला है और फर्जी तरीके से कार्य कर बच्चो को गुमराह कर पैसे बसूले गये है तो मामला दर्ज कराया जायेगाl में देवरी एसडीओ पी से पूरे मामले मै प्रति बेदन मागता हूं l”

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version