भारत निर्वाचन आयोग के उप आयुक्त श्री सुदीप जैन ने विधानसभा उप निर्वाचन-2020 के लिये मतदाता जागरूकता अभियान के तहत साइकिल रैली और प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना | New India Times

पवन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

भारत निर्वाचन आयोग के उप आयुक्त श्री सुदीप जैन ने विधानसभा उप निर्वाचन-2020 के लिये मतदाता जागरूकता अभियान के तहत साइकिल रैली और प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना | New India Times

भारत निर्वाचन आयोग के उप आयुक्त श्री सुदीप जैन ने विधानसभा उप निर्वाचन-2020 के लिये मतदाता जागरूकता अभियान के तहत साइकिल रैली और प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। सोमवार को प्रात: 10 बजे कलेक्ट्रेट परिसर से मतदाता जागरूकता के लिये साइकिल रैली के साथ-साथ प्रचार रथ को भी रवाना किया गया।

भारत निर्वाचन आयोग के उप आयुक्त श्री सुदीप जैन ने विधानसभा उप निर्वाचन-2020 के लिये मतदाता जागरूकता अभियान के तहत साइकिल रैली और प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना | New India Times

भारत निर्वाचन आयोग के उप आयुक्त श्री सुदीप जैन सोमवार को ग्वालियर प्रवास पर रहे। उन्होंने प्रात: 10 बजे कलेक्ट्रेट में जागरूकता रैली को रवाना करने के साथ ही कलेक्ट्रेट परिसर में निर्मित ईवीएम के नए वेयर हाउस का भी निरीक्षण किया।

निर्वाचन आयोग के उप आयुक्त श्री सुदीप जैन ने ईवीएम मशीन के लिये निर्मित किए गए वेयर हाउस के निरीक्षण के समय उसकी क्षमता और सुरक्षा के संबंध में भी आवश्यक जानकारी प्राप्त की। उन्होंने इस मौके पर मतदाता जागरूकता अभियान को विशेष महत्व देते हुए मतदान के प्रतिशत को बढ़ाने के लिये विशेष प्रयास करने की बात कही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version