राजमाता विजयाराजे की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, ग्वालियर में 12 अक्टूबर को आयोजित होगा भव्य कार्यक्रम | New India Times

हिमांशु सक्सेना, ग्वालियर (मप्र), NIT:

राजमाता विजयाराजे की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, ग्वालियर में 12 अक्टूबर को आयोजित होगा भव्य कार्यक्रम | New India Times

कैलाशवासी राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जन्म शताब्दी वर्ष के समापन एवं 101वीं जयंती के अवसर पर एक भव्य एवं गरिमापूर्ण कार्यक्रम का आयोजन भारतीय जनता पार्टी द्वारा किया कल 12 अक्टूबर को बंधन गार्डन, चेतकपुरी ग्वालियर में किया जा रहा है।

भाजपा जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी ने जानकारी देते हुए बताया कि कल आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, कैबिनेट मंत्री (म.प्र. शासन) यशोधरा राजे सिंधिया, सांसद (ग्वालियर) विवेक शेजवलकर, पूर्व मंत्री. माया सिंह एवं प्रदेशाध्यक्ष (महिला मोर्चा) लता ऐलकर की उपस्थिति में किया जा रहा है।कार्यक्रम कल12 अक्टूबर 2020, सोमवार को बन्धन गार्डन, चेतकपुरी गेट के सामने प्रातः 9 बजे किया जाएगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version