मो.मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

ग्राम पंचायत पनारा के नुमाइंदे वाह वाह लूटने के लिए एक दो जगह की सफाई करा कर अधिकारियों को फोटो दिखाते हैं कि हम सफाई कार्य कर रहे हैं किंतु ऐसा नहीं है, गांधी चौक स्तर में चोरासे के के मकान के पीछे पुलिस चौकी डूंगरिया की ओर जाने वाले मार्ग पर कूड़ा दान बना हुआ है। एक वर्ष पूर्व चुनरी यात्रा के समय वर्तमान विधायक सुनील उईके को इस स्थान की सफाई हेतु ग्राम वासियों ने बताया था जिन्होंने स्वयं देखा किंतु पंचायत के नुमाइंदे सचिव सहायक सचिव की मनमानी से गंदगी के आलम में आसपास रहने वाले मजबूर हैं इसी मार्ग से स्कूली छात्र छात्राएं ट्यूशन जाने वाले बच्चे और ग्रामीण आना-जाना करते हैं आज देश में भयंकर महामारी करोना हर जगह फैल रहा है किंतु पंचायत के जवाबदार नुमाइंदे आंखें मूंदे कागजों में स्वच्छता को दर्शा रहे हैं, सच्चाई दृश्य दिखा रहा है क्या इसके बावजूद भी ग्राम में चुने हुए और पंचायत के नुमाइंदे आंखें मूंदे रहेंगे। महामारी स्वच्छता के लिए कई लाखों रुपए सरकार लगा रही है लेकिन पंचायतों में बैठे नुमाइंदे इसकी धज्जियां उड़ा रहे हैं प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत मिशन की खुलेआम अवहेलना की जा रही है जनपद पंचायत जुन्नारदेव के सी.ओ. और एसडीएम महोदय जुन्नारदेव क्षेत्रीय विधायक को जांच कराकर गंभीरता से इस समस्या का हल निकालना होगा नहीं तो बीमारी और भी अधिक ग्राम में फैलेगी। जनमानस परेशान हो रहा है क्या इनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है? अब देखना है कि शासन-प्रशासन इस संबंध में क्या उचित कदम उठाता है।
