15 मप्र एनसीसी बटालियन के निर्देशन में राष्ट्रीय नई शिक्षा नीति 2020 वेबिनार 12 अक्टूबर 2020 को होगी आयोजित | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

15 मप्र एनसीसी बटालियन के निर्देशन में राष्ट्रीय नई शिक्षा नीति 2020 वेबिनार 12 अक्टूबर 2020 को होगी आयोजित | New India Times

15 मध्यप्रदेश एनसीसी बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अरिंदम मजूमदार एवं एडम ऑफिसर कर्नल नन्दाबल्लभ के निर्देशन में 12 अक्टूबर 2020 सुबह 11:30 बजे एक वेबिनार आयोजित किया जा रहा है। वेबिनार का विषय राष्ट्रीय नई शिक्षा नीति 2020 है। इस आयोजित कार्यक्रम को ऑनलाइन के माध्यम से एनसीसी कैडेट्स एवं स्कूल विद्यार्थियों एवं महाविद्यालय विद्यार्थियों को 3 भागों में उद्बोधित किया जयेगा। पहले भाग में पी जी व्ही महाविद्यालय के एनसीसी अधिकारी मेजर सुनील पाठक इस विषय की पृष्ठभूमि तथा विषय परिवर्तन करेंगे। दूसरे भाग में कृषि महाविद्यालय के एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट सत्यप्रकाश सिंह तोमर इस विषय पर कैडेट्स और विद्यार्थियों को उद्बोधित करेंगे। तीसरे भाग में अंडर ऑफिसर अभिषेक पिलानिया एवं अंडर ऑफिसर अरुण सिंह तोमर द्वारा वीडियो प्रेजेंटेशन के माध्यम से राष्ट्रीय नई शिक्षा नीति 2020 की प्रस्तुतिकरण करेंगे। एनसीसी कैडेट्स एवं विद्यार्थी राष्ट्रीय नई शिक्षा नीति के वेबिनार से जुड़ने के लिए ऑनलाइन गूगल मीट लिंक के माध्यम से भाग ले कर राष्ट्रीय नई शिक्षा नीति का लाभ ले सकते हैं।

Webinar Link
https://meet.google.com/vcc-pbuj-ani

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version