यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

जाट कर्मचारी अधिकारी संघ की पहली बैठक हनुमानजी के मंदिर लाठखेड़ा पर चन्द्रभान चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें गहन विचार विमर्श के बाद जिला कार्यकारणी के गठन का निर्णय आगामी 25 अक्टूबर को आगामी बैठक में करने का निर्णय लिया गया। संघ के चन्द्रभान चौधरी व लल्लूराम ने बताया कि संघ की आगामी जिला साधरण सभा की बैठक 25 अक्टूबर को लाठखेड़ा हनुमान जी के मंदिर पर समय 1 बजे आयोजित की जाएगी जिसमें जिला अध्यक्ष सहित पूरी जिला कार्यकारणी का गठन किया जाएगा व जाट समाज के होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित करने व जाट कर्मचारियों की समस्याओं के समाधन, कर्मचारी क्षात्रावास व उनकी अन्य समस्याओं पर भी विचार विमर्श किया जाएगा। आगामी 25 अक्टूबर की बैठक के लिए संघ के वरिष्ठ सदस्यों को जिम्मेदारी भी सौंपी। संघ के दिलीप चाहर, रामवीर सिंह ने अपने विचार रखते हुए संघ के कर्मचारियों से मिलजुल कर रहने व एक दूसरे के सुख दुःख में शामिल रहने की अपील की और अपनी तरफ से संघ के कर्मचारियों को हर सम्भव मदद करने का आश्वासन भी दिया। बैठक में पधारे हुए सभी सदस्यों का आभार प्रकट किया और कार्यक्रम का संचालन जयसिंह जाट ने किया। इस अवसर पर लल्लूराम, रामवीर सिंह, दिलीप चाहर, पंकज जाट, रनधीर सिंह, कुँवरसिंह, जगवीर सिंह, संतोष चौधरी, जयसिंह जाट, सुंदरपाल सिंह, धनवीर राना आदि कर्मचारी अधिकारी उपस्थित थे।
