जस्टिस फॉर चिल्ड्रन स्ट्रीट स्कूल के बच्चों को सिखाए आत्मरक्षा के गुर | New India Times

साबिर खान, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

जस्टिस फॉर चिल्ड्रन स्ट्रीट स्कूल के बच्चों को सिखाए आत्मरक्षा के गुर | New India Times

वंचित समाज के बच्चों को शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कार एवं समाज की मुख्यधारा से जोड़ने वाले सामाजिक कार्यकर्ता सतीश चंद शर्मा द्वारा जस्टिस फॉर चिल्ड्रन स्ट्रीट स्कूल सेंटर चलाए जा रहे हैं। समाज में बच्चों के खिलाफ बढ़ते अपराधों को देखते हुए सामाजिक कार्यकर्ता सतीश चन्द्र शर्मा ने जस्टिस फॉर चिल्ड्रन स्ट्रीट स्कूल के दर्जनों बच्चों को आत्मरक्षा के लिए ताइक्वांडो के ट्रेनर गोविंद अग्रवाल के माध्यम से 10 दिवसीय प्रशिक्षण के माध्यम से बच्चों को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। सामाजिक कार्यकर्ता सतीश चन्द्र शर्मा द्वारा वंचित समाज के बच्चों के अधिकारों एवं उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सतत कार्य किए जा रहे हैं।

जस्टिस फॉर चिल्ड्रन स्ट्रीट स्कूल के बच्चों को सिखाए आत्मरक्षा के गुर | New India Times

आत्म रक्षा के गुर सीखकर ये बच्चे विपरीत परिस्थितियों में अपनी रक्षा कर सकेंगे। कुमारी झलक, कुमारी ज्योति, कुमारी पूजा रानी आदि बालिकाओं ने प्रशिक्षण शिविर का अनुभव साझा किया तथा जस्टिस फॉर चिल्ड्रन स्ट्रीट स्कूल संचालक सतीश चन्द्र शर्मा द्वारा उनके अधिकारों, कल्याण एवं विकास लिए किए जा रहे सतत प्रयासों की प्रशंसा की। प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह के दौरान कुमारी तनु चौहान, श्रीमती रेखा, विकास शर्मा, श्रीमती सीमा शर्मा, प्रभात शर्मा तथा अन्य स्थानीय लोग व दर्जनों बच्चे उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version