मथुरा नगर निगम द्वारा वार्ड नंबर 66 में संचारी रोग नियंत्रण अभियान का हुआ शुभारंभ, सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए दिए गए 2000 मास्क | New India Times

साबिर खान, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

मथुरा नगर निगम द्वारा वार्ड नंबर 66 में संचारी रोग नियंत्रण अभियान का हुआ शुभारंभ, सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए दिए गए 2000 मास्क | New India Times

मथुरा नगर निगम के द्वारा बढ़ते हुए रोगों की रोकथाम के लिए संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत पूरे महानगर में चलाया जाएगा अभियान जिसका शुभारंभ वार्ड नंबर 66 नया बस स्टैंड से वार्ड पार्षद व ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति रजि. उत्तर प्रदेश की महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती श्वेता शर्मा ने किया। अभियान के अंतर्गत उन्होंने सभी से अपने आसपास गंदगी ना होने की अपील की जिससे डेंगू व अन्य बीमारी बढ़ने से रोका जा स सके।

मथुरा नगर निगम द्वारा वार्ड नंबर 66 में संचारी रोग नियंत्रण अभियान का हुआ शुभारंभ, सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए दिए गए 2000 मास्क | New India Times

प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने लोगों से कहा कि आसपास गंदगी के कारण ही मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है इस वजह से डेंगू का प्रकोप आए दिन बढ़ता जा रहा है, हमें चाहिए हम अपने आसपास सफाई का ध्यान रखते हुए पानी इकट्ठा ना होने दें। इस अवसर पर उन्होंने नगर निगम इंस्पेक्टर मुकेश शर्मा को सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए अपनी मास्क बैंक से 2000 मास्क दिए। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत जिन लोगों ने मास्क ना लगा रखे थे उनको निःशुल्क मास्क लोगों को जागरूक करते हुए बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी सफाई अभियान के साथ नालियों में सिल्ट निकालने के साथ कीटनाशक दवा छिड़कने कर आसपास लगी झाड़ियों को भी साफ कर रहे थे। अभियान पूरे 66 वार्ड में चलाया गया।

इस अवसर पर प्रदेश सचिव प्रदीप शर्मा, सफाई नायक मधुकर यादव, गुलावती, श्रीमती कमलेश, राजेश, नरेंद्र, रेनू, टीकू, अजय, विपिन, विशाल, आदि लोग उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article