संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

आगामी विधानसभा उपचुनाव 2020 को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी के निर्देशानुसार अति. पुलिस अधीक्षक ग्वालियर शहर मध्य श्री पंकज पांडेय के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में नगर पुलिस अधीक्षक, महाराजपुरा श्री रवि भदोरिया, परि. आईपीएस श्री मोती-उर-रहमान, उप पुलिस अधीक्षक, यातायात श्री विक्रम कनपुरिया, थाना प्रभारी हजीरा श्री आलोक परिहार, थाना प्रभारी पुरानी छावनी श्री सुधीर सिंह कुशवाह द्वारा मय थाना बल हजीरा व पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के संवेदनशील क्षेत्र व उसके आसपास के क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस के जवानों ने हजीरा चौराहे से पाताली हनुमान, कांच मिल, रेशम मिल, स्टेट बैंक चौराहा तक पैदल मार्च किया। इस फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य कोविड-19 से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करना एवं चुनावी प्रकिया के दौरान आमजनता के विश्वास को जाग्रत करना है। इस प्रकार के फ्लैग मार्च अन्य थाना क्षेत्रों में भी निकाले जाएंगे।
