13 अक्टूबर को मथुरा में होगा रक्तदान शिविर का आयोजन | New India Times

साबिर खान, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

13 अक्टूबर को मथुरा में होगा रक्तदान शिविर का आयोजन | New India Times

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश महिला प्रकोष्ठ व श्री झूलेलाल थैलेसीमिया समिति रजि के संयुक्त प्रयास से 13 अक्टूबर को थैलेसीमिया बीमारी के साथ सड़क दुर्घटना एवं गंभीर बीमार लोगों की मदद के लिए रक्तदान शिविर लाइफ केयर ब्लड बैंक हाईवे प्लाजा के सामने नेशनल हाईवे नंबर 2 मथुरा पर आयोजित किया जा रहा है। रक्तदान शिविर को लेकर एक बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित के द्वारा की गई।

इस बैठक के माध्यम से प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा कि हमारी समिति पिछले काफी दिनों से लोगों की मदद के लिए समय-समय पर रक्तदान शिविर का आयोजन करती आई है। इस रक्तदान के माध्यम से उन लोगों को रक्त की पूर्ति की जाती है जो कि गंभीर बीमार या फिर किसी हादसे से पीड़ित व्यक्ति को समय से रक्त मिल सके। यह हमारा प्रयास लगातार पिछले कई वर्षों से जारी है। इस बार हम लोग थैलेसीमिया बीमारी से ग्रस्त व अन्य किसी भी प्रकार से ग्रस्त लोगों की मदद के लिए 13 अक्टूबर को हमारे द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर को लेकर एक बैठक का आयोजन डैंपियर नगर मथुरा पर किया गया। बैठक में ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति रजि महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश सचिव सुश्री कोकल भाटिया को रक्तदान शिविर का संयोजिका बनाया गया। श्री झूलेलाल थैलेसीमिया सोसाइटी रजिस्टर्ड के अध्यक्ष सुनील कुमार पंचवानी ने कहा हमारी संस्था का यह पहला प्रयास है इस प्रयास के अंदर पंजाबी समाज के लोग बड़ी संख्या में रक्तदान करेंगे। बैठक में श्रीमती रश्मि संदीपायन नागर, हेमंत अग्रवाल, चंदन लाल भवानी, चंद्रकांत लालवानी, जीतेंद्र लालवानी, योगेश भाटिया, जयकुमार उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version