यूथ फोरम ने किया मीरा-भाईंदर के वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | New India Times

सुभाष पांडेय, मीरा-भाईंदर/मुंबई (महाराष्ट्र), NIT:

यूथ फोरम ने किया मीरा-भाईंदर के वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | New India Times

यूथ सोशल वेल्फेयर एसोसिएशन (यूथ फोरम) पंजीकृत सामाजिक, सांस्कृतिक संस्था ने मीरा-भायंदर महानगरपालिका वार्ताहर पत्रकार संघ के संस्थापक अध्यक्ष राजेन्द्र कांबले एवं मीरा-भाईंदर एडिटर एसोसिएशन के महासचिव एवं हिंदी साप्ताहिक क्राइम फेस के संपादक वरिष्ठ पत्रकार सुभाष पांडेय का सम्मान उनके 25 वर्षों से अधिक पत्रकारिता क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए किया गया। यह सम्मान-पत्र पत्रकारों को हिंदी दैनिक दोपहर का सामना के कार्यकारी संपादक अनिल तिवारी के हाथों दिया गया। इस मौके पर यूथ फोरम संस्था के अध्यक्ष दीपक जैन, महासचिव निर्मला माखीजा, समाजसेवी कृष्णा पारीख, उज्ज्वल भारत न्यूज़ के एडिटर इन चीफ रवि बी. तुन्ना, राहुल यादव, शैफुद्दीन अली आदि ने कोविड-19 वैश्विक महामारी, समस्या एवं निदान विषय पर गंभीर-चर्चा के दौरान यह ‘ सम्मान-पत्र ‘ प्रदान किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version