गोंड़वाना गणतंत्र पार्टी की बैठक में सैकड़ों युवाओं ने ली गोंड़वाना गणतंत्र पार्टी की सदस्यता | New India Times

मो.मुजम्मिल/ मो.जलील, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

गोंड़वाना गणतंत्र पार्टी की बैठक में सैकड़ों युवाओं ने ली गोंड़वाना गणतंत्र पार्टी की सदस्यता | New India Times

गोंड़वाना गणतंत्र पार्टी की बैठक में सैकड़ों युवाओ ने गोंड़वाना गणतंत्र पार्टी की सदस्यता ली। प्रदेश अध्यक्ष हरताप शाह तिरगाम एवं जिला कार्यवाहक अध्यक्ष कपिल सोनी, सोशल मीडिया जिला अध्यक्ष सुभाष बेलवंशी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नकुल भलावी की उपस्थिति में परासिया ब्लॉक के गायगोहन ग्राम में बैठक सम्पन्न हुई।

आज परासिया ब्लॉक के गायगोहन ग्राम में गोंड़वाना गणतंत्र पार्टी की बैठक में संगठन को मजबूत बनाने के लिए संगठन का विस्तार करते हुऐ रंजीत मर्सकोले को परासिया विधानसभा अध्यक्ष के पद पर, रोनित मर्सकोले युवा मोर्चा विधानसभा परासिया के पद पर, आकाश उईके युवा मोर्चा छिंदवाड़ा विधानसभा अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया।
युवाओं को गोंड़वाना पार्टी की विचारधारा से अवगत कराया गया और युवाओं को ज्यादा से ज्यादा जोड़ने की बात कही गई। आज एसटी, एससी, ओबीसी वर्ग के साथ वर्तमान केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की शिवराज सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है। आने वाले समय मे गोंड़वाना पार्टी जिला स्तर पर बड़ा आंदोलन करेगी इसकी भी रणनीति बनाई गई।
बैठक को प्रदेश अध्यक्ष हरताप शाह तिरगाम, जिला कार्यवाहक अध्यक्ष कपिल सोनी, आईटी जिला अध्यक्ष सुभाष बेलवंशी, गोंड़वाना युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नकुल भलावी, एससी सेल जिला अध्यक्ष डैनी गोहिया ने संबोधित किया।

बैठक में मुख्य रूप से गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हरताप शाह तिरगाम, गोंड़वाना जिला कार्यवाहक अध्यक्ष कपिल सोनी, आईटी सोशल मीडिया जिला अध्यक्ष सुभाष बेलवंशी, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष नकुल भलावी, एससी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष डैनी गोहिया, रंजीत मर्सकोले, रोनित मर्सकोले, आकाश उईके, जितेंद्र साहू, विशाल यदुवंशी, अर्जुन युवनाती, नीलू भोई, जित्तू युवनाती, कृष्णा उईके, राजा भलावी, सुनील साहू, श्याम सूर्यवंशी, अंकुश सोनी, विशाल यदुवंशी, आतिश मालवी, धर्मेंद्र साहू, सुराम धुर्वे, विक्रम, दयाराम, अखिलेश, एवं सैकड़ों युवा व ग्रामवासी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version