राशन लेने आए 70 वर्षीय बुजुर्ग के साथ कोटेदार ने की दबंगई, घटतौली व निर्धारित मूल्य से अधिक पैसा लेने की बुजुर्ग ने की थी शिकायत | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

राशन लेने आए 70 वर्षीय बुजुर्ग के साथ कोटेदार ने की दबंगई, घटतौली व निर्धारित मूल्य से अधिक पैसा लेने की बुजुर्ग ने की थी शिकायत | New India Times

पूरा मामला जिला लखीमपुर खीरी की तहसील गोला गोकरननाथ ब्लॉक कुंभी की ग्राम रामदीनपुर का है जहां एक 70 वर्षीय बुजुर्ग राजाराम वर्मा के साथ उस समय धक्का-मुक्की कर उसको गिरा दिया गया जिस समय वह अपने माह का राशन लेने गांव की सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर गया था। जानकारी से संबंधित पीड़ित बुजुर्ग ने थाना हैदराबाद में प्रार्थना पत्र दे दिया है। दिए प्रार्थना पत्र के अनुसार उसने कोटेदार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पीड़ित बुजुर्ग ने पिछले माह कोटेदार के द्वारा घटतौली और निर्धारित मूल्य से ज्यादा मूल्य लेने को लेकर उच्च अधिकारियों से शिकायत की थी जिसको रंजिश मान कर कोटेदार ने इस माह लेने आए पीड़ित बुजुर्ग को अपने गुर्गों के द्वारा धक्का-मुक्की कर भगा दिया और धमकी दी कि दोबारा अगर शिकायत करोगे तो तुम को जान से मार दूंगा। जिसकी शिकायत जब पीड़ित बुजुर्ग ने थाना हैदराबाद में की तो इसकी जानकारी कोटेदार को मिलते ही आनन-फानन में उसने भी एक प्रार्थना पत्र जिसमें गांव के कई लड़कों का नाम लिखकर जाति सूचक शब्द देने का आरोप लगाते हुए थाना हैदराबाद में दे दिया।

हलका इंचार्ज विनोद ने बताया कि जिस युवक ने दबंगई की थी उसको थाने में बैठा दिया गया है और शांति भांग की धारा में चालान किया जाएगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version