सैंपऊ के मुस्लिम समाज द्वारा कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

सैंपऊ के मुस्लिम समाज द्वारा कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन | New India Times

धौलपुर जिला के सैंपऊ मुस्लिम समाज द्वारा दिनांक 3/10/2020 सैंपऊ ग्राम पंचायत में संपन्न हुए सरपंच चुनाव में हार जाने के बाद हार से बौखला कर कब्रिस्तान की दुकानों में दिनांक 5/10/2020 को रात करीब 12:00 बजे हारे हुए प्रत्याशी जितेंद्र पुत्र रामवीर परिजनों सहित कुछ साथियों के साथ हरिंदर, जितेंद्र, नारद सभी पुत्र गण रामवीर जाति ठाकुर निवासी सैंपऊ व रब्बा पुत्र ओमी व छोटू पुत्र राकेश जाति ठाकुर निवासी सैंपऊ ने आग लगाकर समस्त दुकानों को राख कर दिया जिसमें दुकानों में रखे सभी सामान को आग ने राख कर दिया, इन्हीं लोगों ने अपने अपने खानदान को जोड़कर दिनांक 5/10/2020 को शाम करीब 5:00 बजे सभी मुस्लिम आबादी वाले मोहल्लों में जाकर वोट नहीं देकर चुनाव हारने को लेकर गाली गलौज किया था एवं गांव से भगाने व जान से मारने की धमकी दी थी जिससे पूरे मुस्लिम समुदाय में भारी भय का माहौल है। सभी मुस्लिम समाज द्वारा कलेक्टर साहब को ज्ञापन देकर मांग की है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए और हमारे जान व माल की रक्षा की जाए और हमारे नुकसान कि भरपाई की जाए। मुस्लिम समाज द्वारा सैंपऊ थाने में दोषियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। ज्ञापन देते समय समाज के अकबर उस्मानी, इरफान खान पूर्व चेयरमैन बाड़ी, भूरा शाह, आशिफ उस्मानी, आजाद मिर्ज़ा, वहीद खान, मुन्ना, शब्बीर, मोहम्मद जावेद, राजवीर, रमजानी, गुड्डू, इस्लाम, अल्लादीन, रहीमुद्दीन, नाजिम, बिलाल, साबिर आदि के अलावा काफी लोग मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version