नकली नोट बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए देवास पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करीब ढाई लाख के नकली नोट किया जब्त | New India Times

रहीम शेरानी, देवास/भोपाल (मप्र), NIT:

नकली नोट बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए देवास पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करीब ढाई लाख के नकली नोट किया जब्त | New India Times

थाना प्रभारी बैंक नोट प्रेस निरीक्षक मुकेश इजारदार एवं उनकी टीम ने नकली नोट चलाने की सूचना पर कार्यवाही करते हुए नकली नोट खपाने के लिए उज्जैन रोड विजयगंज मण्डी ब्रिज के पास आए दीपक श्रीवास्तव एवं उसके साथी रोहित परमार को घेराबन्दी कर पकड़ा, दीपक की तलाशी लेने पर 500 रू के 100 नग एवं 200 रू के 100 नग हूबहू असली जैसे नोट मिले।

रोहित परमार की तलाशी लेने पर 200 रू के 100 नग हुबहु असली जैसे नोट मिले। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि आरोपी दीपक अपने घर गर्ग स्टेट बावडिया देवास में कलर प्रिन्टर फॉटो कॉपी स्केनर से नकली नोट की प्रिन्ट लेकर उन्हें अपने साथियों के साथ मिलकर बाजार में चलाता है। आरोपी दीपक के घर से 2000 रू के 39 नग, 500 रू के 100 नग, 200 रू के 95 नग नकली नोट एवं प्रिन्टर, फॉटो कापी, स्केनर मशीन एवं पेपर जप्त किए गए। आरोपियों का उक्त अपराध धारा 489 ए. 489 बी. 489 सी. 489 डी का पाया जाने से अप क 479/2020 दर्ज कर विवेचना में लिया गया।आरोपियो के अन्य साथीगण एवं बाजार में चलाए गए नोटों के बारे में पूछताछ की जा रही है।

उक्त उल्लेखनिय कार्य में थाना प्रभारी बीएनपी मुकेश इजारदार, सउनि अजर साहनी, प्रधान आर. 661 मनोज पटेल, आर. 298 शिवकुमार, आर 615 प्रदीप शर्मा, आर 672 महेन्द्र राव, आर 686 रामप्रतापसिंह, सै 273 भगवानसिंह, सै निलेश की विशेष सराहनीय भूमिका रही जिन्हें पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।

By nit

Exit mobile version