मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग के संभागीय अध्यक्ष का हुआ देवरी आगमन | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग के संभागीय अध्यक्ष का हुआ देवरी आगमन | New India Times

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग के संभागीय अध्यक्ष कमलेश राय एवं राकेश श्रीवास्तव जिला अध्यक्ष ने एक बैठक स्थानीय रेस्टहाउस में ली। राय ने मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय के संबंध में विस्तृत रूप से अपनी राय रखी एवं कहा कि तहसील एवं थाना स्तर पर एक समिति का गठन किया जायेगा एवं जहां भी मानव के अधिकारों का हनन होगा वहां पर उक्त समिति सहयोग प्रदान करेगी। जिला अध्यक्ष श्रीवास्तव ने कहा कि समस्त समितियों में निष्पक्ष व्यक्तियों की समिति बनाई जायेगी जिससे कि मानव अधिकारों एवं उनके हितों की रक्षा की जा सकेगी। उक्त कार्यक्रम में मनोज पांडेय रहली, संदीप चौबे जिला उपाध्यक्ष, राजेश प्रजापति जिला उपाध्यक्ष, कैलाश नारायण दुबे (मुन्ना), रीतेश दुबे कोपरा, अमन श्रीवास्तव, रामकुमार कोरी, भान जोगी, तिवारी रिटायर्ड एस.आई. सहित काफी संख्या में देवरी के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

By nit

Exit mobile version