वरिष्ठ पत्रकार व समाजवादी नेता चन्दू प्रेमी अब हमारे बीच नहीं रहे, पत्रकार जगत में दौड़ी शोक की लहर | New India Times

ञरहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

वरिष्ठ पत्रकार व समाजवादी नेता चन्दू प्रेमी अब हमारे बीच नहीं रहे, पत्रकार जगत में दौड़ी शोक की लहर | New India Times

कोरोना महामारी के दौर में थांदला क्षेत्र पूर्णतः

सुरक्षित रहा था परंतु लॉक डाउन के हटने के बाद यह क्षेत्र कोरोना महामारी की चपेट में ऐसा दौर लाया जो थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहाँ अभी तक 150 से अधिक व्यक्ति कोरोना का दंश झेल चुके हैं, वही इनकी संख्या बढ़ती ही जा रही है। अब तक एक दर्जन से अधिक लोगों को कोरोना ने लील लिया है।

पिता का अवसान पुत्र कोरोंटाइन

थांदला प्रेस क्लब के अध्यक्ष, वरिष्ठ पत्रकार व समाजवादी नेता चन्दू प्रेमी का रविवार को कोरोना संक्रमण से निधन हो गया। उन्हें विगत पखवाड़े कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर इंदौर रेफर किया गया था जहां आक्सीजन की कमी के चलते आईसीयू में रखा गया था। शनिवार की शाम चिकित्सालय से छुट्टी होने पर थांदला लाया गया था परंतु रविवार को पुनः तबियत बिगड़ने पर दाहोद गुजरात के निजी चिकित्सालय ले जाया गया जहां इलाज दौरान निधन हो गया। इधर उनके पुत्र विक्की डाबी भी कोरोना से पीड़ित होकर होम कोरोंटाइन हैं।

रविवार की शाम को ही उनका दाह संस्कार नोगावा नदी पर किया गया जहां उनके दोनों पुत्रों कुंतल व विक्की ने मुखाग्नि दी।

प्रेस जगत में शोक की लहर

सदैव हस्ते मुस्कराते रहने वाले पत्रकार साथी चन्दू प्रेमी के इस असमय निधन से थांदला क्षेत्र के प्रेस जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। इस दुखद घटना की जानकारी मिलते ही अनेक पत्रकार उनके निवास पर पहुंचे व शव यात्रा में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version