वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

स्वच्छ ग्राम प्रतियोगिता में ग्राम अजबापुर पहले स्थान पर रहा। डीसीएम श्रीराम लिमिटेड शुगर एंड डिस्टलरी यूनिट अजबापुर के यूनिट हेड पंकज सिंह ने विजेताओं को सम्मानित किया।

अजबापुर चीनी मिल द्वारा सीएसआर कार्यक्रम के तहत बीते एक दशक से मिल के आसपास के दस गांवों के मध्य स्वच्छ ग्राम प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस बार स्वच्छ ग्राम सर्वेक्षण प्रतियोगिता 15 सितंबर से 25 सितंबर तक चली। मिल के कर्मचारियों तथा सहयोगी संस्था विनोबा सेवा आश्रम की टीम द्वारा गांव में साफ सफाई के लिए लोगों को जागरूक किया। घरों में शौचालय की स्थिति व उनके प्रयोग, घरों के आसपास कूड़ा करकट एवं जलभराव के साथ-साथ गांव के सार्वजनिक स्थानों की सफाई पर विशेष ध्यान दिया गया। सभी गांव का मूल्यांकन मिल के कर्मचारियों तथा एनजीओ टीम द्वारा गांव में भ्रमण करके किया गया। कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए इस प्रतियोगिता में कोविड संबंधी जानकारीयों की तैयारी का भी आकलन किया गया।

मूल्यांकन के आधार पर अजबापुर को प्रथम, गोविंदापुर को द्वितीय, लोदियापुर को तृतीय तथा महमदपुर भगत को कोरोना में सर्वश्रेष्ठ जागरूक ग्राम का खिताब मिला। सम्बंधित ग्राम प्रधानों को यूनिट हेड पंकज सिंह ने सम्मान पत्र, ट्राफी व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गाया। कार्यक्रम का संचालन सीएसआर कोऑर्डिनेटर हिमांशु कुलश्रेष्ठ ने किया। एचआर हेड केएन राय ने बताया के चीनी मिल सदैव ग्राम वासियों के साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़ा है। आने वाले समय में भी हमारे क्षेत्र के गांव में स्वच्छता की ज्योति जलाता रहेगा। इकाई प्रमुख पंकज सिंह ने बताया कि कोई भी कार्य उसकी नींव पर आधारित होता है। यह जो स्वच्छता की इस नींव पर हम सब मिलकर अमल करें तथा इसे आगे बढ़ाएं। आने वाले समय में हम अपने गांव को और स्वच्छ बना सकेंगे। कार्यक्रम में ललित गौतम, रमेश चौधरी व चंद्रवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
