मनीषा हत्याकांड के विरोध में कैंडल मार्च निकाल विरोध प्रदर्शन कर की गई दोषियों को फांसी की मांग | New India Times

साबिर खान, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

मनीषा हत्याकांड के विरोध में कैंडल मार्च निकाल विरोध प्रदर्शन कर की गई दोषियों को फांसी की मांग | New India Times

भारत सेवा न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र पाण्डव एवं मां शीला देवी जन सेवा ट्रस्ट के संस्थापक रवि बाबा के संयुक्त तत्वाधान में बेटी मनीषा हत्याकांड के विरोध में मथुरा के डेपियर नगर से लेकर भगत सिंह पार्क तक कैंडल मार्च निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर भारत सेवा न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह पांडव ने कहा कि कैंडल मार्च निकाल कर हम उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र भाई मोदी जी से यह आग्रह करते हैं कि पीड़िता के हत्यारो पर फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर तत्काल फांसी पर लटकाया जाए और देश के अंदर ऐसा संदेश दिया जाए कि कोई भी व्यक्ति बलात्कार करने की हिमाकत न कर सकें ।साथ ही कैंडल मार्च के माध्यम से सरकार से मांग की की देश मे बेटी सुरक्षा गारंटी कानून बनाया जाए व हाथरस की बेटी मनीषा से बलात्कार हत्या करने वाले दोषियों को फाँसी व बेटी मनीषा को शहीद का दर्जा व परिवार वालो को उचित आर्थिक सहायता दी जाए । इस मौके ट्रस्ट के जिला प्रभारी छाया गौतम ने कहाँ की आज देश मे बेटियां सुरक्षित नही है देश मे बेटियों को मारा जा रहा है और सरकार चुप है । सम्पूर्ण भारत मे सरकार तत्काल बेटियों को सुरक्षित करने के लिए देश मे बेटी सुरक्षा, शिक्षा, चिकित्सा गारंटी क़ानून बनाया जाए और देश की हर बेटी को सुरक्षा गारंटी कार्ड उपलब्ध कराया जाए । वही शहर प्रभारी कविता अग्रवाल कहा कि कैंडल मार्च से लोगो को जगाने का काम किया जॉयेगा सम्पूर्ण भारत में बेटियों को सुरक्षित करने के लिए जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा ताकि देश मे बेटियों को बचाया जा सके उपस्थित रहें।इस अवसर पर संरक्षक प्रो.सतीश शर्मा जिलाध्यक्ष चौ.यशपाल पहलवान महिला जिला अध्यक्ष दिव्या साहनी श्रीमती रवीना, वंशिका सक्सेना,मनीष सक्सेना,कंचन राजपूत,छाया गौतम विपिन गौतम,विष्णु, गीता राकेस आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article