उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा राहुल गांधी के साथ किए गऐ धक्का मुक्की से नाराज़ होकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने विधायक आरिफ मसूद के नेतृत्व में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का किया पुतला दहन | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा राहुल गांधी के साथ किए गऐ धक्का मुक्की से नाराज़ होकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने विधायक आरिफ मसूद के नेतृत्व में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का किया पुतला दहन | New India Times

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज विधायक आरिफ मसूद के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लिली टाॅकीज़ चैराहे पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर यू.पी. के हथरस में मनीषा वाल्मीकि के घर जा रहे राहुल गाॅधी जी एवं प्रियंका गाॅधी जी के साथ पुलिस द्वारा धक्का मुक्की किये जाने के विरोध में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन किया गया।
इस मौके पर विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जंगल राज चल रहा है। लगातार अपराधी बलात्कार की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं ।उसी कड़ी में वाल्मीकि समाज की बेटी मनीषा वाल्मीकि के साथ जिस प्रकार से अपराधियों ने सामुहिक बलात्कार कर हैवानियत दिखाई है और सरकार ने परिजनों को अंतिम संस्कार करने का अधिकार भी नहीं दिया रात में ही बिना परिजनों के अंतिम संस्कार कर दिया गया इसके विरोध में श्री राहुल गाॅधी जी, श्रीमती प्रियंका गाॅधी जी जब हथरस पीड़िता के परिजनों से मिलने जा रहे थे उनके साथ यू.पी. पुलिस कर्मियों द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इशारे पर श्री राहुल गाॅधी जी, श्रीमती प्रियंका गाॅधी जी के साथ अभद्र व्यवहार कर धक्का मुक्की की गई है जिसकी मैं कड़ी निन्दा करते हुए यू.पी. सरकार के बर्खास्त की माॅग करता हूॅ।
पुतला दहन के अवसर पर मुख्यरूप से युवा काॅगे्रस अध्यक्ष नरेन्द्र गोलू यादव, मोहित सक्सेना, नादिर खान, शेज़ी, गौरव अवस्थी, युवा काॅगे्रस उत्तर विधानसभा अध्यक्ष फैसल नईम, तनवीर कुरेशी प्यारे खान, नादिर खान, पूर्व पार्षद रफीक कुरैशी मेवालाल कनर्जी,शमीम नासिर मीना यशवंत यादव अंकित दुबे, वरूण गोस्वामी, जावेद खान, शेहज़ान अहमद जिम्मी, समीर, जावेद मंसूरी, फारूक कुरैशी, महेश अहिरवार, जुबेर, अकबर राईन, समीर राईन, बंटी राय, लाला भाई, अमित सिंह, गुलशन, अमजद, साजिद, कमलेश पटेल, कुणाल गजभिय, खान सा., सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article