फराज अंसारी, बहराइच ( यूपी ), NIT;
बहराइच डीएम अजय दीप सिंह के निर्देश पर आबकारी विभाग द्वारा आबकारी टीम एवं पुलिस बल के साथ प्रवर्तन टीम का गठन कर नानपारा अपराध निरोधक क्षेत्र में स्थित यादव ढाबे पर छापेमारी की गयी। छापे के दौरान यादव ढाबे को घेर कर सघन चेकिंग की गयी। चेकिंग के दौरान यादव ढाबे पर खड़ी पिकप बोलेरो यूपी 40 टी 2850 एवं बोलेरो यूपी 45 बी 5200 में कुल 08 प्लास्टिक के डिब्बों में 925 लीटर रेक्टीफाइड स्प्रिट तथा प्लास्टिक की खाली पिपिया बरामद की गयी।
जिला आबकारी अधिकारी ने मीडिया को बताया कि मौके से अभियुक्तों ने भागने का प्रयास किया गया किन्तु प्रवर्तन दल की सजगता से उक्त बरामद माल के साथ मौके पर संजय कुमार मुत्र हनुमान प्रसाद निवासी चैधरीपुरवा टेनिया थाना पूराकलन्दर, फैजाबाद तथा शिव कुमार यादव पुत्र मुन्नी लाल यादव निवासी उसरू थाना कोतवाली नगर, फैजाबाद को पकड लिया गया। पकडे गये अभियुक्तों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60/63/72 तथा आईपीसी की धारा 272 व 273 के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कराया गया है।
उन्होंने बताया कि मौके पर पकड़े गये अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि श्रीचन्द्र पुत्र दयाराम निवासी हेमरिया कुट्टी कोतवाली देहात, बहराइच तथा राम प्रसाद निवासी उसरा कोतवाली नगर, फैजाबाद भी उनके सहयोगी है जो मौके से फरार होने में सफल रहे। इनकी गिरफ्तारी की कार्यवाही चल रही है।
