जिले में बेतहाशा बिजली कटौती और भारी भर कम बिलों को लेकर जिला कांग्रेस ने जताया गहरा आक्रोश, उपभोक्ताओं ने श्री पटेल को सौंपा शिकायती पत्र | New India Times

रहीम शेरानी, अलीराजपुर (मप्र), NIT:

जिले में बेतहाशा बिजली कटौती और भारी भर कम बिलों को लेकर जिला कांग्रेस ने जताया गहरा आक्रोश, उपभोक्ताओं ने श्री पटेल को सौंपा शिकायती पत्र | New India Times

जिले में इन दिनों बिजली की बेतहाशा कटौती की जा रही है, दिन हो या रात बिजली घण्टों गुल रहती है।

वहीं बिजली विभाग द्वारा ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं को बिजली के भारी भर कम बिल थमाए जा रहे हैं। विभाग द्वारा उपभोक्ताओ को बिना बताए उनके घरों की बिजली कनेक्शन काटे जा रहे है जिसके चलते ग्रामीणजन ओर शहरी क्षेत्र के लोग परेशान हो गए हैं। बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के इस तरह की तानाशाही की जिला कांग्रेस घोर निंदा करती है। जनहित के मुद्दे को लेकर कांग्रेस सड़को पर उतरकर चरणबद्ध आंदोलन करेगी, उक्त बातें जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कही।

विभाग के कर्मचारी कर रहे हैं तानाशाही

उक्त जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष पटेल ने बताया कि जिला मुख्यालय सहित आसपास के अंचलों में इन दिनों बिजली की बेतहाशा कटौती की जा रही है जिसके चलते घनघोर अंधेरा छाया रहता है। जारी बारिश के चलते चोर ओर जानवरो का डर ग्रामीणों को लगा रहता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा की सरकार जहां एक ओर बिजली बिल माफी को लेकर बड़े-बड़े दावे कर रही है, जबकि दूसरी ओर जिले में लोगों को भारी भर कम बिजली बिल थमाए जा रहे हैं। बिल नहीं देने पर उनके कनेक्शन काटे जा रहे हैं।भाजपा सरकार की कथनी और करनी जनता के सामने उजागर हो रही है। बिजली विभाग के अधिकारी- कर्मचारी उपभोक्ताओं को बिल नहीं भरने पर कानूनी कार्यवाही का डर बता रहे हैं।
कांग्रेस बिजली विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों की इस तरह की तानाशाही का घोर विरोध करती है।
समय आने पर जनता के साथ सड़को पर उतरकर आंदोलन भी करेंगी।

चालीस हजार का बिल थमाया

जिले के ग्राम फूलमाल निवासी मशु पिता वसंत ने मंगलवार को जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिकां अध्यक्ष पटेल को चालीस हजार रुपये के लगभग बिल की प्रति दिखाते हुवे उन्हें एक आवेदन सौपकर उचित कार्यवाही की गुहार लगाई।
वही अलीराजपुर निवासी शांतिलाल राठौड़ की पत्नी और पुत्र ने भी हजारो रुपये के बिजली का बिल तथा बिजली कनेक्शन काटे जाने की शिकायत पत्र श्री पटेल को सौपा।
आवेदन सौपते हुवे उपभोक्ताओ ने श्री पटेल को बताया कि बिजली विभाग के कर्मचारी हमको कानूनी डर बताकर धमका रहे है, तथा वह हमको मानसिक रूप से प्रताड़ित भी कर रहे है।
बिजली लाईन काटे जाने से विगत चार-पांच दिनों से हम अँधेरे में अपना जीवन गुजार रहे है। इस मामले को लेकर श्री पटेल ने बिजली विभाग के कार्यपालन यंत्री से दूरभाष पर चर्चा कर उन्हें अवगत कराया। साथ ही विभाग के नाम एक पत्राचार कर उपभोक्ताओ को राहत प्रदान करनी की मांग की।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी रफ़ीक कुरेशी, पूर्व पार्षद सुनील डुडवे,अनूप सोमानी, सुरेश परिहार, प्रबोध भाटी आदि मोजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version