गुलज़ार अहमद, मैनपुरी ( यूपी ), NIT;
मैनपुरी नगर के रजवाना रोड पर बियर की दुकान खुलने के तीसरे दिन ही महिलाओं ने लाठी डंडों के साथ बियर की दुकान के सामने जमकर हंगामा किया। महिलाओं ने पुलिस एंव प्रशासन के विरूद्व जमकर नारेबाजी करते हुये बियर की दुकान पर लगे बेनर को लाठी डण्डो से फाड़ कर सड़क पर फेंक दिया। महिलाओं का कहना था कि नगर में बस्ती के नजदीक स्थित ताउनीदेवी एवं भगवान बुद्व के मंदिर तथा महामाया विद्यालय के नजदीक खोले गये बियर के ठेके को वह जान पर खेलकर नहीं खुलने देंगी।
मंगलवार को प्रातः काल नगर के रजवाना रोड मोहल्ला हथियापौर पर तीन दिन पूर्व लालमन गुप्ता के आवास में मैनपुरी के राहुल कुमार गुप्ता ने बिना प्रशासन के अनुमति के बियर का ठेका मनमाने रूप से खोल लिया था। आक्रोशित महिलाओ का नेतृत्व कर रही पूर्व सभासद गिरजा बौद्व ने बताया कि बियर का ठेका घनी बस्ती के बीच एवं ताउनीदेवी मंदिर गौतम बुद्व एंव महामाया विद्यालय से 100 मीटर दूरी पर खोला गया है। जो उच्चतम न्यायालय के आदेशों का खुला उल्लंघन है। जैसे ही बियर का ठेका खुला वेसे ही ताड़ी में बियर मिलाकर पीने वाले लोगों ने रोड पर आने जाने वाली महिलाओं का जीना दूभर कर दिया। उनका महिला संगठन किसी भी कीमत पर घनी बस्ती के बीच वियर, अग्रेजी शराब व देशी शराब का ठेका नहीं चलने देंगी। पूर्व सभासद बौद्व ने बिना अनुमति के बियर की दुकान खोले जाने की शिकायत उपजिलाधिकारी रामचन्द्र यादव से की है।
रेशम देवी, सरोजनी शाक्य, ममता शाक्य, रागिनी राजनश्री, सुषमा, ललिता कुमारी, सीमा शाक्य, रानी देवी, आदेश देवी, बबली देवी, कीर्ति कुमारी, लिच्छवी बौद्व, नीलम, सत्यवती, सुनीता देवी, श्यामा देवी, अनीता देवी एवं सूरज बौद्व, बबलू रायजादा, अजय कुमार, रामबाबू, शैलेन्द्र कठेरिया, योगेन्द्र सिंह, देव सिंह, रोहताश कुमार, संतोष कुमार, श्यामलाल आदि लोग मौजूद रहे।
