सतना जिले के सिंहपुर थाना के लॉकअप में चोरी के संदेही की थानेदार की सर्विस रिवॉल्वर से हुई मौत के बाद मचा बवाल, पुलिस के खिलाफ लामबन्द हुए ग्रामीण | New India Times

संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ, पन्ना (मप्र), NIT:

सतना जिले के सिंहपुर थाना के लॉकअप में चोरी के संदेही की थानेदार की सर्विस रिवॉल्वर से हुई मौत के बाद मचा बवाल, पुलिस के खिलाफ लामबन्द हुए ग्रामीण | New India Times

सतना जिले के सिंहपुर थाना के लॉकअप में चोरी के संदेही की थानेदार की सर्विस रिवॉल्वर से हुई मौत के बाद बवाल मच गया है। मृतक के परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण थाने पहुंच गए हैं और सड़क पर धरने पर बैठ गए हैं। परिजनों का सीधा आरोप है कि थानेदार ने शराब के नशे में गोली मार कर राजपति कुशवाहा की हत्या कर दी है। उधर थाना में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। इस मामलें में पुलिस अधीक्षक रियाज इकबाल ने आरोपों के घेरे में आये सब इंस्पेक्टर विक्रम पाठक और आरक्षक आशीष को निलंबित कर दिया है।

गौरतलब है कि सिंहपुर थाना इलाके के नारायणपुर गांव में बढ़ईगीरी और राजगीर मिस्त्री का काम करने वाले राजपति कुशवाहा 45 वर्ष की रविवार की रात सिंहपुर थाना के अंदर गोली लगने से मौत हो गई। जिस बंदूक से राजपति को गोली लगी वह सिंहपुर थाना प्रभारी विक्रम पाठक की सर्विस रिवॉल्वर थी। गोली लगने के बाद राजपति को सिंहपुर थाना से बिरला अस्पताल ले जाया गया था जहां उसकी मौत हो गई थी बावजूद इसके उसे रीवा मेडिकल काॅलेज ले जाया गया।

थानेदार सब इंस्पेक्टर विक्रम पाठक पर परिजन लगा रहे हैं हत्या के आरोप

सतना जिले के सिंहपुर थाना के लॉकअप में चोरी के संदेही की थानेदार की सर्विस रिवॉल्वर से हुई मौत के बाद मचा बवाल, पुलिस के खिलाफ लामबन्द हुए ग्रामीण | New India Times

मृतक की पत्नी और अन्य परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने लल्लू गर्ग नाम के व्यक्ति के इशारे पर राजपति को चोरी के संदेह में रविवार की दोपहर लगभग 2 बजे घर से उठाया था। थानेदार विक्रम सिंह, आरक्षक आशीष सिंह और नीरज त्रिपाठी उसे थाना ले आये थे। रात में जब राजपति का भांजा थाना भोजन लेकर आया तो उसे भगा दिया गया। कुछ ही देर बाद रात लगभग सवा 9 बजे उसने थाना के अंदर गोली चलने की आवाज सुनी। थोड़ी देर बाद पुलिस कर्मी किसी को गाड़ी में लाद कर ले गए।

नारेबाजी की रास्ता रोका और बोले हमे भी मार दो गोली

बेहद आक्रोशित परिजन और ग्रामीण पुलिस को खुली चुनौती पेश करते हुए धरने पर तो बैठे ही थे पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी कर रहे थे। पुलिस के वाहनों के रास्ते पर लेट गए नाराज लोग और साथ ही एसडीओपी, एडिशनल एसपी और आरआई से भी उलझ गए। ग्रामीणों का कहना था कि पुलिस अब हमें भी गोली मार दे। इस दौरान पुलिस और नाराज लोगों के बीच कई बार झड़प भी हुई।
सिंहपुर थाना भवन के अंदर पुलिस की अभिरक्षा में पुलिस की ही गोली लगने से मृत राजपति कुशवाहा का शव मेडिकल काॅलेज रीवा में है। उसे रात में ही रीवा ले जाया गया था। परिजन शव सामने लाने की मांग कर रहे हैं। पुलिस माहौल को ठंडा करने की कोशिश कर रही है। सिंहपुर थाना में एडिशनल एसपी हितिका वासल, गौतम सोलंकी, आरआई सत्यप्रकाश मिश्रा, एसडीओपी और टीआई नागौद, सिविल लाइन टीआई समेत एसएएफ और जिला पुलिस बल के जवान भारी संख्या में तैनात किए गए हैं। उधर रैगांव और नारायणपुर में भी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version