अवैध उत्खनन मामले में खनिज अधिकारी मुमताज खान लाइन अटैच | New India Times

जितेंद्र वर्मा, हरदा ( मप्र ), NIT; ​अवैध उत्खनन मामले में खनिज अधिकारी मुमताज खान लाइन अटैच | New India Timesअवैध उत्खनन मामले में लगातार नए नए पेंच सामने आते जा रहे हैं। उधर अमला भी लगातार उत्खनन के पीछे पड़ चुका है तो वहीं पूर्व मंत्री कमल पटेल का इस मामले में कहना है कि मैने संकप लिया है कि माँ नर्मदा का ऐसे माफियाओं और दलालों से जब तक पीछा नही छूटता तबकतक मैं संबंधितो पर लगातार कार्यवाही के लिए प्रयासरत रहूंगा। वहीं मामले में जहां कमल पटेल ने बताया था कि मगरमच्छों को छोड़ छोटी मछलियों का शिकार तो होती रहती है लेकिन अब एक मगरमछ पर भी गाज गिर गई।​अवैध उत्खनन मामले में खनिज अधिकारी मुमताज खान लाइन अटैच | New India Timesशासन द्वारा खनिज अधिकारी मुमताज खान को हटाकर भोपाल अटैच किया गया है। एक दिन पहले कलेक्टर श्रीकान्त बनोठ ने खान के अलावा खनिज निरीक्षक संजय सोलंकी व टिमरनी तहसीलदार भानुप्रताप को कारण बताओ नोटिस जारी किया था,  वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कलेक्टर बनोठ ने खान को लेकर शासन को रिपोर्ट भी भेजी थी। सोमवार शाम उन्हें हटाकर भोपाल अटैच करने की जानकारी प्रभार डिप्टी कलेक्टर डी के पांडे को दिया गया। 

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version