शस्त्र लाइसेंस धारियों को 28 सितंबर 2020 तक पुलिस थानों में जमा कराने होंगे हथियार: एसपी अमित सांघी | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

शस्त्र लाइसेंस धारियों को 28 सितंबर 2020 तक पुलिस थानों में जमा कराने होंगे हथियार: एसपी अमित सांघी | New India Times

ग्वालियर में होने वाले विधानसभा उप चुनाव 2020 को ध्यान में रखते हुए स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्वक मतदान सुनिश्चित कराने के लिए तथा कानून व व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने के लिए निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण होने तक ग्वालियर जिले के सभी शस्त्र लाइसेंस धारियों को अपने हथियारों को पुलिस थाने में जमा करवाने हैं। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ग्वालियर द्वारा पूर्व में ही आदेश जारी किया जा चुका है।

पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी ने समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र के शास्त्र लायसेंस नियत दिनांक तक अनिवार्य रूप से जमा कराने हेतु निर्देशित किया है।

नियत दिनांक 28-09-2020 तक समस्त आर्म्स लायसेंस धारियों को अपने शस्त्र थाने में जमा करना है। नियत दिनांक तक शस्त्र जमा नहीं करने वाले आर्म्स लायसेंस धारियों के खिलाफ कानूनी प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जाएगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version