करीब एक साल से पति से प्रताड़ित महिला न्याय की जगह जगह लगा रही है गुहार, तीन तलाक देने व मानसिक प्रताड़ित करने का मामला | New India Times

त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

करीब एक साल से पति से प्रताड़ित महिला न्याय की जगह जगह लगा रही है गुहार, तीन तलाक देने व मानसिक प्रताड़ित करने का मामला | New India Times

सागर जिले की देवरी तहसील के संजय नगर झुनकू ग्राम निवासी सोनम बी ने गुरुवार को देवरी एसडीओपी को अपने पति व ससुराल पक्ष के परिवार द्वारा मानसिक रूप से प्रताड़ित करने, पति द्वारा तीन तलाक देने पर उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही कर मामला दर्ज कराने को लेकर लिखित शिकायत की गई व महिला द्वारा पत्रकारों को बताया गया कि वो संजय नगर देवरी की रहने वाली लड़की है, उसका परिवार गरीब है, उसकी शादी जवाहर वार्ड गढाकोटा के निवासी इरफान खान से 20 अपैल 2017 को हुई थी जिसके कुछ दिन बाद पति व उनके परिवार पैसों की मांग करते हुये प्रताड़ित करने लगे। कुछ दिन गढाकोटा में रहली विधान सभा के विधायक व कैबिनेट मंत्री गोपाल भार्गव द्वारा किया जाने मुख्यमंत्री द्वारा सम्मेलन में पति व उनके परिवार द्वारा पैसों के लालच में आकर फर्जी तरीके से सम्मेलन में पुनः शादी करायी गई जिससे शासन द्वारा दी जाने वाली राशि मिल सके उसके बाद लगातार परिवार वालों द्वारा पैसों की मांग करते हुये आये दिन मारपीट की जाने लगी तो मेरे द्वारा देवरी थाने जाकर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया गया जिसके कुछ दिन बाद आये दिन मेरे परिवार व मुझे जान से मारने की धमकी मिलने लगी और वोला जाने लगा कि पैसे लेकर ही घर पर आना नहीं तो मत आना। पति द्वारा मुझे तीन तलाक दिया गया व रोज मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा जिसकी शिकायत लेकर मैं करीब एक साल से सागर एसपी व देवरी थाने के चक्कर काट रही हूँ मगर कुछ कार्यवाही नहीं की जा रही है क्योंकि मेरे पति रहली के मंत्री के साथ रहते हैं तो मंत्री जी पुलिस को फोन करके मेरी शिकायत को दबवा देते हैं। में एक साल से न्याय की गुहार लगाती फिर रही हूँ लेकिन मेरी सुनने वाला कोई नही है जबकि शासन के अनुसार तीन तलाक मामलों पर तुरंत ऐक्शन लेकर मुस्लिम संरक्षण अधिनियम 2018 को लागू किया गया था जिसमें पुलिस विभाग को सख्त निर्देश भी दिये गये थे कि तीन तलाक मामले में महिला का सहयोग कर दोषी पति पर सख्त कार्यवाही की जाये व ऐसे मामलों कोई भी लापरवाही न हो नहीं तो संबंधित अधिकारी पर सख्त कार्यवाही की जायेगी। तीन तलाक देने वाले को करीब तीन से चार बर्ष की सजा देने की बात भी की गई थी। ऐसा ही मामला देवरी की सोनम बी का है जो सत्यता स्पष्ट दर्शाता है कि महिला को प्रताड़ित किया जा रहा है। मानसिक रूप से दहेज मांगने व जान से मारने की धमकी मिल रही है जिस की कार्यवाही के लिये दर दर भटकना पड़ रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article