संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, चंबल संभाग (मप्र), NIT:

पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह द्वारा जिले में जुआ के फड़ों को ध्वस्त करने की चलाई जा रही मुहिम के तहत देहात पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक बड़े जुआ के फड़ पर दबिश देकर दस जुआरियों सहित एक लाख से अधिक रूपये जुआ के फड से जब्त करने मेंं सफलता हासिल की।
देहात थाना प्रभारी विनय सिंह तोमर से मिली जानकारी के अनुसार शहर से लगे हरचंदपुरा में काफी दिनों से जुआ का फड़ लगने की सूचना पुलिस को मिल रही थी तभी आज मुखबिर की सटीक सूचना पर लगभग दिन के एक बजे जुआ के फड़ पर दबिश दी जहाँ दस जुआरियों को जुआ के फड़ से धर दबोचागया, जिनकी पूछताछ की गई तो आरोपी जुआरियों ने अपने-अपने नाम पुलिस को बताये जिनमें मनोहर धानुक, वीरे यादव, विशाल अहिरवार, शिवम यादव, गौरव चौहान, कल्ले धानुक, आकाश कुम्हार, सर्वेश यादव, सीताराम शाक्य, रामदास यादव उक्त आरोपियों के पास से एक लाख 6 हजार 700 रूपये बरामद किये एवं एक ताश की गड्डी तथा दो मोटर साइकिल को भी पकड़ा। सभी आरोपियों के विरूद्ध जुआ एक्ट का मामला दर्ज कर विवेचना प्रारम्भ कर दी है।
