बैंक फाइनेंस मैनेजर ने अपने ही लाइसेंसी राइफल से गोली मारकर की आत्महत्या | New India Times

हिमांशु सक्सेना, ग्वालियर (मप्र), NIT:

बैंक फाइनेंस मैनेजर ने अपने ही लाइसेंसी राइफल से गोली मारकर की आत्महत्या | New India Times

बैंक फ़ाइनेंस मैनेजर ने आज अपने घर में रखी लाइसेंसी रायफ़ल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मैनेजर ने आत्महत्या क्यों की है इसका अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

हजीरा थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यादव धर्मकांटा के पास रानू कुशवाह अपने परिवार के साथ रहता था। रानू एचडीएफ़सी बैंक के फ़ाइनेंस डिपार्टमेंट में मैनेजर है। आज सुबह वह रोज़ाना की तरह अपने ऑफिस नहीं गया। परिवार के अन्य लोग घर के कामकाज में लगे हुए थे। इतने में रानू ने अपने कमरे में रखी लाइसेंसी राइफ़ल निकालकर लोड की और सीने से अड़ाकर गोली चला दी। गोली रानू के सीने के आरपार हो गई। इससे उसकी मौक़े पर ही मौत हो गई। गोली चलने की आवाज होते ही परिवार व आसपास के लोग रानू के कमरे में पहुँचे जहाँ उसकी लाश खून से लथपथ हालत में पड़ी हुई थी और पास में ही राइफ़ल पड़ी होने से स्थिती साफ़ हो गई कि उसने खुद को गोली मारी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजकर मर्ग क़ायम कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version