राज्यसभा से निलंबित 8 सांसद रात भर बैठे रहे धरने पर, उपसभापति की चाय पीने से किया इन्कार | New India Times

Edited by Rahim Sherani, नई दिल्ली, NIT:

राज्यसभा से निलंबित 8 सांसद रात भर बैठे रहे धरने पर, उपसभापति की चाय पीने से किया इन्कार | New India Times

कृषि विधेयकों के मुद्दे पर विपक्ष केंद्र सरकार के खिलाफ खड़ी हो गई है। राज्यसभा से निलंबित आठ सांसदों ने संसद परिसर में प्रदर्शन किया, उनका प्रदर्शन अब भी जारी है। कांग्रेस ने इस मुद्दें को लेकर राष्ट्रव्यापी जन आंदोलन की घोषणा की है।

विपक्षी दलों ने रविवार को राज्यसभा में हुए हंगामे के चलते सोमवार को आठ विपक्षी सदस्यों को निलंबित किए जाने को लेकर सरकार पर हमला बोला था तथा इस कदम के विरोध में वे संसद भवन परिसर में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश चाय लेकर धरना स्थल पर पहुंचे। राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश राज्यसभा सांसदों के लिए चाय लेकर आए, जो सदन से उनके निलंबन के खिलाफ गांधी प्रतिमा पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version