भारतीय किसान संघ जिला धार विकासखंड तिरला द्वारा फसल नुकसानी मुआवजा राशि को लेकर कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

भारतीय किसान संघ जिला धार विकासखंड तिरला द्वारा फसल नुकसानी मुआवजा राशि को लेकर कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन | New India Times

भारतीय किसान संघ जिला धार विकासखंड तिरला के कृषकगण द्वारा आज कलेक्टर को वर्ष 2019-20 फसल नुकसानी मुआवजा राशि का भुगतान आज दिनांक तक नहीं किए जाने के संबंध में ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बताया गया है कि कृषकगण ग्राम बोरदा व खरमपुर के होकर वर्ष 2019- 2020 में कृषकगण की अत्यधिक बारिश होने से सोयाबीन की फसल पूर्ण रूप से नष्ट हो चुकी थी जिसकी सूचना पटवारी एवं फसल बीमा कंपनी को दी गई और पटवारी द्वारा कहा गया था कि सर्वे होने के बाद लिस्ट में नाम आने के बाद जल्द से जल्द फसल नुकसानी मुआवजा राशि का भुगतान किया जावेगा। किन्तु ग्राम बोरदा व खरमपुर को छोड़कर आसपास के गांव के कृषक का नाम लिस्ट में जारी किए गये। हमारे द्वारा पूर्व में अन्य विभागों में आवेदन दिया गया व राशि भुगतान किए जाने का आवेदन दिया गया किन्तु आज दिनांक तक हमारी फसल नुकसानी मुआवजा राशि का भुगतान नहीं किया गया इसलिए उक्त मांगों का निराकरण किया जाये। प्रधानमंत्री फसल बीमा में छुट गए कृषकों भी जोड़ा जाए और किसानों को बीमा क्लेम दिया जाए।
भारतीय किसान संघ के मालवा प्रांत मंत्री महेश ठाकुर, प्रांत सदस्य मोहन भाई पाटीदार, जिला अध्यक्ष राजेंद्र पाटीदार, युवा किसान वाहिनी जिला संयोजक अमोल पाटीदार, खरमपुर, बोरदा, देदला के किसान मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version