देवरी कांग्रेस विधायक हर्ष यादव ने करवाया नगर सेनेटाइज | New India Times

त्रिवेंद्र जाट/राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

देवरी कांग्रेस विधायक हर्ष यादव ने करवाया नगर सेनेटाइज | New India Times

कोरोना महामारी के बढते प्रभाव व उससे बचाव के लिये शासन प्रशासन द्वारा जिस प्रकार विभिन्न प्रकार के प्रयास किये जा रहे है उसी प्रकार एक तरह जनप्रतिनिधि गण भी जनता के बचाव हेतु विशेष प्रकार से प्रयास करते नजर आ रहे हैं। ऐसे ही एक जनप्रतिनिधि नेता में से मध्यप्रदेश के सागर जिले की देवरी विधानसभा के कांग्रेस बिधायक हर्ष यादव हैं जिनके द्वारा भी अपने क्षेत्र के देवरी नगर में पूरे नगर को सेनेटाईजर से छिड़काव करवाकर सेनेटाइज कराया जा रहा है जिससे नगर व क्षेत्र में कोरोना के प्रभाव से बचा जा सके। विधायक के द्वारा नगर सेनेटाइज करवाया गया, इस दौरान देवरी विधायक ने कहा कि हमारे नगर में कोरोना के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं जिसके कारण पूरे नगर को सेनेटाइज करवाया जा रहा है साथ ही सभी जनता से अपील करता हूँ कि सोशल डिस्टेंस बनाकर रहें व अपने हाथों को सेनेटाईजर व साबुन के उपयोग से साफ करें व स्वस्थ रहें। अपने परिवार को सुरक्षित रखें, यह समय बड़ा ही संकट का समय है इसका सामना सभी को संतर्कता के साथ करना होगा तब ही हम इस महामारी से बच सकेंगे। इस मुहिम में देवरी जनपद की अध्यक्ष आचल आठया, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष विजय गुरु, नगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय बृजपुरिया, रजनीश जैन, संजय वर्मा, सौरव बृजपुरिया, भरत रजक, त्रिवेन्द्र जाट, मोनू भारके, गोलू रजक, रमाकान्त प्रजापति, सौरव नामदेव, रोहित स्थापक, कृष्णकुमार यादव, राजेन्द्र लोधी, समीर अंसारी, अमीर राईन, गौरव पाण्डेय आदि बड़ी संख्या में कांग्रेस के समस्त जन उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version