रक्तदान शिविर में प्रत्येक रक्तदाता को संस्था द्वारा दिया गया हेल्मेट व प्रशस्ति पत्र: विनोद दीक्षित | New India Times

साबिर खान, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

रक्तदान शिविर में प्रत्येक रक्तदाता को संस्था द्वारा दिया गया हेल्मेट व प्रशस्ति पत्र: विनोद दीक्षित | New India Times

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति रजिस्टर्ड उत्तर प्रदेश पर लाइफ केयर चैरिटेबल ब्लड बैंक हाइवे प्लाजा के सामने NH 2 मथुरा पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जिसका शुभारंभ ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने फीता काटकर किया। मथुरा जनपद के रक्तदान शिविर में पहली बार बड़ी संख्या में देश की रक्षा करने वाले भारतीय सेना के जवान, हमारे सोल्जर, घरेलू महिलाएं, पुरुष, युवाओं के द्वारा रक्त देते हुए बड़े हर्ष उल्लास के साथ हर्ष व्यक्त किया। रक्तदान शिविर में अधिकतर युवा जो कि पहली बार अपना रक्त देते हुए गर्व कर रहे थे। जबकि इस वक्त कोरोना महामारी ने किस प्रकार पूरे संसार को घेरा हुआ है, बावजूद इसके सभी युवा वर्ग ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और सबने मिलकर 47 यूनिट का दान किया। ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति उत्तर प्रदेश की तरफ से अध्यक्ष विनोद दीक्षित, ब्रज यातायात महानगर अध्यक्ष अर्जुन पंडित, लक्ष्मी कांत शास्त्री, सुरेश चंद गुप्ता, मुकेश शर्मा, अशोक कुमार तिवारी, शिवानी चौधरी, श्याम शर्मा, आशीष शर्मा ने सहयोग किया। बैंक में खास बात ये देखने को मिली कि ब्लड बैंक ने सफाई और भी अन्य व्यवस्था जैसे मास्क, ग्लब्स तथा अन्य सभी सुरक्षा का भी पूर्ण पालन किया। आज त्यौहार के रूप में बनाया गया इसी उपलक्ष में ब्लड बैंक को बहुत सुंदर सजाया गया।

रक्तदान शिविर में प्रत्येक रक्तदाता को संस्था द्वारा दिया गया हेल्मेट व प्रशस्ति पत्र: विनोद दीक्षित | New India Times

ब्लड बैंक के निदेशक बृजेश शर्मा ने कहा हम समाज को रक्तदान के लिए समाज को जागरूक करने के साथ समय-समय पर लोगों की मदद के लिए रक्तदान का शिविर का आयोजन करते रहते हैं। रक्तदाताओं के द्वारा दिया गया रक्त कैंसर, थैलेसीमिया, गर्भवती महिला, लावारिस मरीजों के उपयोग में किया जाता है। मैनेजिंग डायरेक्टर राजकुमार कुमार बघेल ने कहा है कि हम रक्तदान करने वाले सभी रक्त दाताओं को प्रोत्साहन के रूप में मास्क और सुरक्षा रूप में हेल्मेट सभी रक्त दाताओं को भेंट किए साथ ही अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा का भी संदेश दिया, ये भी बताया कि रक्तदान कोई गलत नहीं हैं बल्कि यह शरीर को स्वस्थ रखने में बहुत सहयोगी है।

रक्तदान शिविर में प्रत्येक रक्तदाता को संस्था द्वारा दिया गया हेल्मेट व प्रशस्ति पत्र: विनोद दीक्षित | New India Times

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति के प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने सभी रक्त दाताओं को संबोधित करते हुए कहा आपके जिंदगी अनमोल है इसे बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है। रक्तदान कभी ना कभी तीन ज़िन्दगियों को जीवन देने के उपयोग में आता है तो सभी से अनुरोध है कि रक्तदान समय-समय पर करते रहें और अपने जीवन को वो माध्यम दिया है जो किसी के जीवन में उपयोगी साबित होगा। इसके लिए सभी रक्त दाताओं को बधाई दी गई। रक्तदान शिविर में पहुंचकर महिलाओं को उत्साहवर्धन करते हुए श्रीमती पूजा यादव सभी महिलाओं को सम्मानित किया। शिविर में रक्तदान करने वालों में सुश्री पूजा सिसोदिया, श्रीमती रेखा शर्मा, श्रीमती अनामिका तिवारी, श्रीमती रेखा जायस, श्रीमती रीता शर्मा, श्रीमती भावना श्रीवास्तव, हेमंत अग्रवाल, सत्यदेव शर्मा, कुलदीप शास्त्री, पीयूष जैन, प्रताप सिंह, भूपेंद्र सिंह, अभिषेक सर सैनी, कृष्णा प्रजापति, गोपाल शर्मा, विजय कुमार, अमित जैन, सुरेंद्र कुमार, रवि प्रकाश, गुलशन शर्मा, अनिल रावत, वीरपाल प्रधान, प्रताप सिंह, योगेश जायस, भानु शर्मा, प्रताप सिंह, अवधेश कुमार रावत, शैलेंद्र, राधाकांत, विजय कुमार, दिनेश तिवारी के साथ अनेक लोगों ने अपना रक्तदान किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version