इंदौर के महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय के दरवाजे पर मिली लावारिस युवक की लाश, चीटियां बना रही थीं लाश को निवाला | New India Times

सरवर खान जरीवाला, भोपाल, NIT; ​
इंदौर के महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय के दरवाजे पर मिली लावारिस युवक की लाश, चीटियां बना रही थीं लाश को निवाला | New India Timesमध्यप्रदेश के बड़े सरकारी अस्पतालों में गिने जाने वाले इंदौर के महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय के दरवाजे के पास से पुलिस नेकएक युवक की लाश बरामद की है, जिसे चींटियां अपना निवाला बना रही थीं। पुलिस ने युवक की लाश को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है। युवक मौत कैसे हुई है यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।
संयोगितागंज पुलिस थाने के एक अधिकारी ने मीडिया को बताया कि महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय परिसर के दरवाजे के पास एक युवक की लाश बरामद की गयी है जिस पर चींटियां चढ़ी हुई थीं। उन्होंने बताया कि युवक के शव की फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है। अभी यह भी स्पष्ट नहीं है कि उसकी मौत कब और किस वजह से हुई है।

इस मामले के अस्पताल के अधीक्षक डॉ. वीएस पॉल ने मीडिया को बताया कि मृत युवक को लेकर अस्पताल प्रशासन को फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विदित रहे कि यहां के सरकारी अस्पतालों के में शवों पर चींटियां चढ़ने का यह कोई पहला मामला नहीं है। पिछले वर्ष जून में जिला अस्पताल में कथित लापरवाही से तीन दिन की बच्ची की मौत हो गयी थी और पोस्टमॉर्टम के लिये मुर्दाघर में रखे उसके शव को चींटियां अपना निवाला बना रहीं थीं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version