अनूठे रियलिटी शो 'उत्तर प्रदेश का बिग बॉस कौन' की हुई लॉन्चिंग, उत्तर प्रदेश की चुनिंदा शख्शियत करेंगे प्रतिभाग  | New India Times

ख़ालिद गौरी, लखनऊ (यूपी), NIT:

अनूठे रियलिटी शो 'उत्तर प्रदेश का बिग बॉस कौन' की हुई लॉन्चिंग, उत्तर प्रदेश की चुनिंदा शख्शियत करेंगे प्रतिभाग  | New India Times

उत्तर प्रदेश किसी भी मायने में किसी राज्य से कम नहीं है, फिर चाहे वह एंटरटेनमेंट और कला में कुछ नया करने की बात ही क्यूं न हो। विपिन प्रियंका प्रोडक्शन और एक्मे एंटरटेनमेंट एक ऐसा रियलिटी शो “उत्तर प्रदेश का बिग बॉस कौन” लेकर आ रहा है जिसमें उत्तर प्रदेश के चुनिंदा शख्शियत प्रतिभाग करेंगे और यह सन्देश देने की कोशिश करेंगे की टैलेंट किसी भी चीज का मोहताज नहीं होता, ज़रुरत होती है मेहनत और दृंढ इच्छा शक्ति की।

इसी सिलसिले में प्रेस वार्ता का आयोजन विंग्स ऑफ़ फायर क्लब में हुआ। विपिन प्रियंका प्रोडक्शन के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ विपिन अग्निहोत्री ने इस मौके पर बताया की अपनी तरह के इस अनूठे शो में प्रतिभागियों को तीन दिन के लिए एक जगह पर लॉक कर दिया जायेगा और कई प्रकार के टास्क दिए जायेंगे। 

एक्मे एंटरटेनमेंट के राज मेहता के मुताबिक इस शो की सबसे बड़ी ख़ास बात यह है की इसमें न केवल अनुभवी लोग जिन्हें सब लोग जानते हैं वह अपनी छठा बिखेरेंगे साथ ही साथ नयी प्रतिभाओं को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का एक मंच मिलेगा। 

उत्तर प्रदेश का बिग बॉस कौन में जो प्रतिभागी प्रतिभाग कर रहे हैं उनके नाम है राजनीतिज्ञ और समाज सेवी मेजर आशीष चतुर्वेदी, समाजसेवी और रंगकर्मी सीमा मोदी, फैशन मॉडल श्रद्धा दुबे, एक्ट्रेस ट्विंकल कपूर, भोजपुरी एक्ट्रेस कीर्ति शुक्ला, डॉ सुकांक्षा आर्या, सेलिब्रिटी डिज़ाइनर ओमदीप मोतियानी, मैक्स इमर्जिंग स्टार विंनर अहमद ग़ज़ाली, एक्टर और समाजसेवी अंशुमान दुर्रानी, नवोदित मॉडल पूजा मिश्रा, कुमान्शी मिश्रा और रीमा पासवान।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version