जिला चिकित्सालय को कोविड आईसीयू वार्ड के रूप में मिली एक और सौगात, कोविड-19 में लगे कोरोना योद्धाओं को किया सम्मानित | New India Times

पंकज शर्मा , ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

जिला चिकित्सालय को कोविड आईसीयू वार्ड के रूप में मिली एक और सौगात, कोविड-19 में लगे कोरोना योद्धाओं को किया सम्मानित | New India Times

धार जिला चिकित्सालय को शनिवार को एक और सौगात 20 बिस्तरीय कोविड आईसीयू वार्ड के रूप में मिली है जिसका शुभारम्भ विधायक नीना विक्रम वर्मा तथा कलेक्टर आलोक कुमार सिंह ने फीता काट कर किया। इससे अब जिला चिकित्सालय में लगभग 40 आईसीयू यूनिट तैयार हो चुकी हैं। इस वार्ड के अतिरिक्त 25 बिस्तरीय सस्पेक्टेड मरीजों के लिए भी वार्ड बनाया गया है, जिससे अब कोविड के पेशेन्ट्स का उपचार करने में और भी ज्यादा सुविधा होगी।

जिला चिकित्सालय को कोविड आईसीयू वार्ड के रूप में मिली एक और सौगात, कोविड-19 में लगे कोरोना योद्धाओं को किया सम्मानित | New India Times

उपस्थित मेडिकल टीम व इंजीनियर्स ने ऑक्सिमिटर, ऑक्ससीजन कंसनट्रेटर, वेंटिलेटर, बाइपेप, पोर्टेबल वेंटिलेटर मशीनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके पश्चात विधायक श्रीमती वर्मा तथा कलेक्टर श्री सिंह ने जिला चिकित्सालय के वार्डो में जाकर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर श्री सिंह ने उन्हें नए बन रहे शिशु वार्ड के बारे में जानकारी दी। इसके पश्चात कलेक्टर ने उपस्थित सम्बन्धित अधिकारी को निर्देश दिए कि गहन शिशु चिकित्सा इकाई वार्ड को जल्द से जल्द महिला वार्ड में तब्दील किया जाए। साथ ही आयुष कमिश्नर एम के अग्रवाल ने भी जिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं व सुविधाओं के बारे में उपस्थित टीम से जानकारी ली। शुभारंभ के पश्चात जिला चिकित्सालय के परिसर में जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड में लगे में लगे कोरोना योद्धाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जिसमे कोविड आईसीयू, आरआर टीम, सेम्पलिंग एरिया, फीवर क्लीनिक, आईशोलेशन वार्ड, पैथोलॉजी, एक्सरे डिपार्टमेंट, कोविड केयर सेंटर, मेटरनिटी ओटीध् लेबर रूम, समस्त चतुर्थ श्रेणी, समस्त सिक्यूरिटी, समस्त ड्राइवर, भोजन व्यवस्था, फॉर्मेसी विभाग, किचन स्टाफ, आकस्मिक इकाई, कोविड एरिया चतुर्थ श्रेणी, कोविड केयर सेंटर स्टॉफ नर्स, इलेक्ट्रिशियन, एम सी एच टीम, डीपीएम यूनिट, एनसीडी क्लिनिक तथा सुपरवाइजर के प्रमुख व इनके अधीन कार्यरत स्टॉफ को सम्मानित किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version