मुंबई में पूर्व सैनिक के साथ हुई घटना के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

मुंबई में पूर्व सैनिक के साथ हुई घटना के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन | New India Times

गुरुवार को पूर्व सैनिक सेवा परिषद लखीमपुर खीरी के अध्यक्ष अवनीश गुप्ता की अध्यक्षता में शैलेंद्र कुमार सिंह जिलाधिकारी खीरी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति ज्ञापन भेजा गया। पूर्व सैनिक सेवा समिति ने ज्ञापन देकर बताया है कि मुम्बई के वरिष्ठ नागरिक एवं पूर्व नौसेना अधिकारी मदन शर्मा के साथ मारपीट एवं अपमानित किये जाने की घटना के विरोध में जिले के समस्त सेवारत पूर्व सैनिकों तथा उनके परिवार के लोगों में रोष व्याप्त है। पूर्व सैनिकों पर हो रहे दुस्साहसिक हमलों की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई। इस अवसर पर पूर्व सैनिक सेवा परिषद लखीमपुर खीरी के जिला मंत्री सूबेदार सेवानिवृत्त विनोद कुमार तिवारी, विधिक सलाहकार कमलेश कुमार यादव, अनूप कुमार मिश्र, चन्द्रहास वर्मा, बाबूराम राम अवतार आदि अनेक पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article