भाजपा नगर मंडल जुन्नारदेव ने सेवा दिवस के रूप में मनाया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का 70 वां जन्म दिवस | New India Times

मो. मुजम्मिल/मो. जलील, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

भाजपा नगर मंडल जुन्नारदेव ने सेवा दिवस के रूप में मनाया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का 70 वां जन्म दिवस | New India Times

भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिवस सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। भाजपा नगर मंडल के वरिष्टजन व युवा कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण अभियान चलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक से लेकर मेन मार्केट के दुकानदारों से नगर मंडल अध्यक्ष नवजीत मोनू जैन व कार्यकर्ताओं ने सिंगल यूज पॉलिथीन का उपयोग पूर्ण रूप से नहीं करने का निवेदन कर इससे पर्यावरण को होने वाले भयानक नुकसान से अवगत करा कर पर्यावरण संरक्षण व स्वछता का संदेश दिया।

वहीं श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक पर सभी भाजपा कार्यकर्ताओं व आमजन ने सामूहिक रूप से शपथ लेकर सिंगल यूज प्लास्टिक बैग का उपयोग नहीं करने के लिए संकल्प लिया।
तत्पश्चात सभी भाजपाइयों द्वारा स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में सभी मरीजों व स्वास्थकर्मियों के साथ साथ अंबेडकर चौक पर फल वितरण कर मोदी जी की दीर्घायु के लिए मनोकामना की।
इस सेवा कार्य में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष नवजीत मोनू जैन, वरिष्ठ – विष्णु प्रसाद शर्मा, ओमी हुड़िया, तरुण जैन, अरविंद परिहार, सी.पी. शर्मा, सुरेश भोला सोनी, रमेश सालोंडे, संजय जैन, शरद कुरोलिया, दीपेश जैन, बूटा अनिरुद्ध चटर्जी, प्रवीण चौहान, विशेष चौरसिया, रानू रसेला, श्याम खादीकर, दीपक सिंह, महेंद्र नामदेव, रुपेश विश्वकर्मा, पंकज श्रीवास्तव, विवेक चंद्रवंशी, बंटी अरोरा, गणेश सालोंडे, विजय सूर्यवंशी, रोहित मिश्रा, राजेंद्र रजक, अभिषेक पारे, महेंद्र सूर्यवंशी, जगन्नाथ यदुवंशी, अंकुर रघुवंशी, मुखलेश यदुवंशी, अमित शर्मा, दुर्गा यदुवंशी, कपिल यादव, कमलेश मसराम, अभिषेक चौरसिया, रोहित मालवीय, किसलय चौरसिया, किशोर कैथवास, शानू पांडेय व अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article