ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति के प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने संकल्प दिवस के रूप में मनाया अपना जन्मदिन, 20 सितंबर को लगेगा रक्तदान शिविर | New India Times

साबिर खान, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति के प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने संकल्प दिवस के रूप में मनाया अपना जन्मदिन, 20 सितंबर को लगेगा रक्तदान शिविर | New India Times

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने अपने जन्मदिन के अवसर पर टीम को संबोधित करते हुए कहा कि इस समय वैश्विक महामारी कोविड-19 कोरोना काल में लोगों को जरूरत के समय रक्त ना मिल पाने के कारण कई लोगों को समस्याओं कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित में अपने 43 वें जन्मदिवस पर लोगों को जागरूक करने के साथ 20 सितंबर सुबह 8:00 बजे लाइफ केयर चैरिटेबल ब्लड बैंक एनएच मथुरा के सामने एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने जरूरतमंद लोगों को बांटने के लिए पूरी टीम को मास्क दिए गए। प्रदेश उपाध्यक्ष बृजेश शर्मा ने कहा हम जो भी रक्तदाता रक्तदान करने आएगा उसको रक्तदान शिविर में उसकी सुरक्षा के लिए हेल्मेट के साथ प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।प्रदेश महासचिव आचार्य लक्ष्मीकांत शास्त्री ने कहा है आज जन्मदिन के अवसर पर हमारे प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने समाज हित में जो निर्णय लिया है उसके लिए हम उनकी प्रशंसा करते हैं और चाहते हैं कि आने वाले समय में वह समाज की ऐसे ही सेवा करते रहें। युवा महानगर अध्यक्ष अर्जुन पंडित ने कहा है कि हम किसी भी काम से पीछे नहीं हटेंगे इसलिए हम लोगों के द्वारा रक्तदान के साथ अनेक प्रकार के अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं।

इस अवसर पर गणेश पाल, भानु शर्मा, आशीष शर्मा, नरेंद्र दीक्षित, हेमंत वर्मा, श्याम शर्मा, विनोद पांडेय, रजत अग्रवाल, लोकेंद्र चौधरी, चंद्र प्रकाश पांडेय, कुलदीप शास्त्री आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version