मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

कलेक्टर बुरहानपुर श्री प्रवीण सिंह ने जिला परिवहन कार्यालय में कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए आम नागरिकों की परिवहन सुविधा के लिए हेल्प डेस्क सेंटर का शुभारंभ किया।
जिला परिवहन अधिकारी श्री सुरेन्द्र सिंह गौतम ने बताया परिवहन संबंधी किसी भी प्रकार की जानकारी, कार्य, समस्या एवं अन्य विभागीय कार्य के लिए यह हेल्प डेस्क सेंटर प्रारंभ किया गया है। जिसके माध्यम से कार्यो में तीव्रता एवं स्पष्टता रहे और आने वाले नागरिकजनों को किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना ना करना पड़े। आशा की जानी चाहिए कि इस सेंटर से जनता को लाभ प्राप्त होगा और बिचौलियों और दलालों से कार्यालय मुक्त होगा।
